पटना विश्वविद्यालय के हथुआ हॉस्टल में 40 बम मिले, सात छात्र गिरफ्तार

पटना विश्वविद्यालय के हथुआ हॉस्टल में 40 बम मिले, सात छात्र गिरफ्तार

सीवी रमण हॉस्टल पर मंगलवार रात बमबाजी और गोली चलने के बाद पुलिस ने पटना विवि के हॉस्टलों में छापा मारा। हथुआ हॉस्टल से 40 सुतली बम, 174 ग्राम बारूद, 68 ग्राम लोहे की कील, 125 माचिस, 400 एमएल पेट्रोल, 50 रॉल कैप्स, सुतली लपेटी लाठी, 120 ग्राम सुतली बरामद की। सात छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। देर रात से सुबह तक पुलिस ने जैक्सन, हथुआ, सीवी रमण, रामानुजम समेत आसपास के हॉस्टलों में छापेमारी की। इस बाबत सुल्तानगंज थाने में केस दर्ज किया गया। गिरफ्तार छात्रों पर हॉस्टल में बम और बम बनाने का सामान रखने का आरोप है। गिरफ्तार छात्र सौरभ कुमार, शुभम कुमार, मोहित कुमार, सुमित कुमार, दीपक कुमार, प्रणव कुमार और विवेक कुमार हथुआ हॉस्टल के हैं। उधर, बम चलाने को आरोप में पुलिस ने जैक्सन हॉस्टल के छात्र अभिषेक कुमार को उठाया है। इस मामले में एक दर्जन की तलाश है। सिटी एसपी सेंट्रल दीक्षा ने कहा कि बम-गोली चलने की बात सामने आई है। विसर्जन जुलूस के लिए बना कर रखे गए थे बम हथुआ हॉस्टल में सरस्वती पूजा के विसर्जन जुलूस के लिए बम बनाकर रखा गया था। पटना सिटी से सुतली, बारूद, लोहे की कील समेत अन्य सामग्री लाई गई थी। विसर्जन जुलूस में हर साल अप्रिय घटना होती है। लेकिन, न तो विवि प्रशासन, न पुलिस प्रशासन को चिंता है। जब कैंपस में बमों के धमाके और फायरिंग होती है तब विवि और पुलिस प्रशासन की नींद टूटती है। जिला प्रशासन इसे विवि प्रशासन का मामला बताकर पीछे हट जाता है तो विवि प्रशासन जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का मामला बता कर पल्ला झाड़ लेता है। चाय पी रहे छात्र पर किया था कमेंट पुलिस के अनुसार, मंगलवार की रात 9 बजे सीवी रमण हॉस्टल का छात्र प्रिंस कुमार गर्लफ्रेंड के साथ कृष्णाघाट स्थित दुकान में चाय पीने गया था। इसी दौरान जैक्सन हॉस्टल के छात्र ने कुछ कमेंट कर दिया। उसके बाद मारपीट शुरू हो गई। जैक्सन के छात्र की जमकर पिटाई हो गई। उसके बाद जैक्सन का छात्र अपने साथियों के साथ सीबी रमण हॉस्टल गया और वहां बमबाजी और फायरिंग की। सुल्तानगंज थानेदार ने बताया कि मारपीट में दो छात्रू घायल हुए। बमबाजी या गोलीबारी में कोई जख्मी नहीं हुआ। मारपीट का केस पीरबहोर थाने में दर्ज किया गया है। सीवी रमण हॉस्टल पर मंगलवार रात बमबाजी और गोली चलने के बाद पुलिस ने पटना विवि के हॉस्टलों में छापा मारा। हथुआ हॉस्टल से 40 सुतली बम, 174 ग्राम बारूद, 68 ग्राम लोहे की कील, 125 माचिस, 400 एमएल पेट्रोल, 50 रॉल कैप्स, सुतली लपेटी लाठी, 120 ग्राम सुतली बरामद की। सात छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। देर रात से सुबह तक पुलिस ने जैक्सन, हथुआ, सीवी रमण, रामानुजम समेत आसपास के हॉस्टलों में छापेमारी की। इस बाबत सुल्तानगंज थाने में केस दर्ज किया गया। गिरफ्तार छात्रों पर हॉस्टल में बम और बम बनाने का सामान रखने का आरोप है। गिरफ्तार छात्र सौरभ कुमार, शुभम कुमार, मोहित कुमार, सुमित कुमार, दीपक कुमार, प्रणव कुमार और विवेक कुमार हथुआ हॉस्टल के हैं। उधर, बम चलाने को आरोप में पुलिस ने जैक्सन हॉस्टल के छात्र अभिषेक कुमार को उठाया है। इस मामले में एक दर्जन की तलाश है। सिटी एसपी सेंट्रल दीक्षा ने कहा कि बम-गोली चलने की बात सामने आई है। विसर्जन जुलूस के लिए बना कर रखे गए थे बम हथुआ हॉस्टल में सरस्वती पूजा के विसर्जन जुलूस के लिए बम बनाकर रखा गया था। पटना सिटी से सुतली, बारूद, लोहे की कील समेत अन्य सामग्री लाई गई थी। विसर्जन जुलूस में हर साल अप्रिय घटना होती है। लेकिन, न तो विवि प्रशासन, न पुलिस प्रशासन को चिंता है। जब कैंपस में बमों के धमाके और फायरिंग होती है तब विवि और पुलिस प्रशासन की नींद टूटती है। जिला प्रशासन इसे विवि प्रशासन का मामला बताकर पीछे हट जाता है तो विवि प्रशासन जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का मामला बता कर पल्ला झाड़ लेता है। चाय पी रहे छात्र पर किया था कमेंट पुलिस के अनुसार, मंगलवार की रात 9 बजे सीवी रमण हॉस्टल का छात्र प्रिंस कुमार गर्लफ्रेंड के साथ कृष्णाघाट स्थित दुकान में चाय पीने गया था। इसी दौरान जैक्सन हॉस्टल के छात्र ने कुछ कमेंट कर दिया। उसके बाद मारपीट शुरू हो गई। जैक्सन के छात्र की जमकर पिटाई हो गई। उसके बाद जैक्सन का छात्र अपने साथियों के साथ सीबी रमण हॉस्टल गया और वहां बमबाजी और फायरिंग की। सुल्तानगंज थानेदार ने बताया कि मारपीट में दो छात्रू घायल हुए। बमबाजी या गोलीबारी में कोई जख्मी नहीं हुआ। मारपीट का केस पीरबहोर थाने में दर्ज किया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *