भोजपुर में शनिवार देर शाम 2 बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना बिहिया थाना क्षेत्र के कटैया चारमुहान के पास की है। घायलों में कटैया निवासी लवकुश कुमार(20) और प्रिंस कुमार(18) शामिल है। दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बाजार की ओर जा रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से सीधी टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। सभी का इलाज चल रहा है। ओवर स्पीड के चलते हादसा दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य युवकों को भी चोटें आई हैं। हालांकि उनके परिजन उन्हें निजी अस्पताल या अपने स्तर से इलाज के लिए ले गए, जिससे उनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और सड़क पर सावधानी की कमी बताया जा रहा है। भोजपुर में शनिवार देर शाम 2 बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना बिहिया थाना क्षेत्र के कटैया चारमुहान के पास की है। घायलों में कटैया निवासी लवकुश कुमार(20) और प्रिंस कुमार(18) शामिल है। दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बाजार की ओर जा रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से सीधी टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। सभी का इलाज चल रहा है। ओवर स्पीड के चलते हादसा दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य युवकों को भी चोटें आई हैं। हालांकि उनके परिजन उन्हें निजी अस्पताल या अपने स्तर से इलाज के लिए ले गए, जिससे उनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और सड़क पर सावधानी की कमी बताया जा रहा है।


