मोतिहारी में पुलिस ने सेक्स रैकेट का धंधा पर्दाफाश किया है। पुलिस रेड के दौरान एक घर से 4 महिलाओं के साथ 2 आदमी को पुलिस ने पकड़ा है। कमरे से कंडोम और शक्तिवर्धक दवाएं भी मिली हैं। पुलिस के अनुसार, मौके से कैश, एक स्कैनर मशीन और कई आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस कार्रवाई के बाद की 3 तस्वीरें देखिए पुलिस पहुंची तो भागने लगीं महिलाएं पुलिस को सूचना मिली थी कि सोना मती मंदिर के पास एक मकान में सेक्स रैकेट चल रहा है। यहां रोजाना कई लोग आते-जाते हैं। आस-पास के लोगों ने भी पुलिस से इसकी शिकायत की थी। पुलिस ने पहले मामले को कन्फर्म किया उसके बाद उस मकान में छापेमारी की। जैसे ही पुलिस मकान के अंदर गई। एक कमरे में 4 महिलाएं 2 मर्दों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गईं। पुलिस को देखकर महिलाएं भागने की कोशिश करने लगीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। फोन पर होती थी लड़कियों की डील पुलिस की माने तो सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड लड़कियों की डील फोन पर करता था। कस्टमर को वो लड़कियों की पहले तस्वीर भेजता था। लड़की पसंद आने के बाद एडवांस लेता था। एडवांस मिलने के बाद वो कस्टमर को अपने ठिकाने पर बुलाता था। बताया जाता है कि 3 से 4 हजार तक में लड़िकयों की डील की जाती थी। डिमांड पर बाहर से मंगवाते थे लड़कियां सेक्स रैकेट का सरगना कस्टमर के डिमांड पर लड़कियों को बाहर से मंगवाता था। कोलकाता, नेपाल की लड़कियों की भी वो सप्लाई करता था। पकड़े गए लोगों का मोबाइल डिटेल पुलिस खंगाल रही है। पुलिस यह पता कराना चाहती है कि इनका नेटवर्क कहां-कहां तक फैला हुआ है। मोतिहारी में पुलिस ने सेक्स रैकेट का धंधा पर्दाफाश किया है। पुलिस रेड के दौरान एक घर से 4 महिलाओं के साथ 2 आदमी को पुलिस ने पकड़ा है। कमरे से कंडोम और शक्तिवर्धक दवाएं भी मिली हैं। पुलिस के अनुसार, मौके से कैश, एक स्कैनर मशीन और कई आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस कार्रवाई के बाद की 3 तस्वीरें देखिए पुलिस पहुंची तो भागने लगीं महिलाएं पुलिस को सूचना मिली थी कि सोना मती मंदिर के पास एक मकान में सेक्स रैकेट चल रहा है। यहां रोजाना कई लोग आते-जाते हैं। आस-पास के लोगों ने भी पुलिस से इसकी शिकायत की थी। पुलिस ने पहले मामले को कन्फर्म किया उसके बाद उस मकान में छापेमारी की। जैसे ही पुलिस मकान के अंदर गई। एक कमरे में 4 महिलाएं 2 मर्दों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गईं। पुलिस को देखकर महिलाएं भागने की कोशिश करने लगीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। फोन पर होती थी लड़कियों की डील पुलिस की माने तो सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड लड़कियों की डील फोन पर करता था। कस्टमर को वो लड़कियों की पहले तस्वीर भेजता था। लड़की पसंद आने के बाद एडवांस लेता था। एडवांस मिलने के बाद वो कस्टमर को अपने ठिकाने पर बुलाता था। बताया जाता है कि 3 से 4 हजार तक में लड़िकयों की डील की जाती थी। डिमांड पर बाहर से मंगवाते थे लड़कियां सेक्स रैकेट का सरगना कस्टमर के डिमांड पर लड़कियों को बाहर से मंगवाता था। कोलकाता, नेपाल की लड़कियों की भी वो सप्लाई करता था। पकड़े गए लोगों का मोबाइल डिटेल पुलिस खंगाल रही है। पुलिस यह पता कराना चाहती है कि इनका नेटवर्क कहां-कहां तक फैला हुआ है।


