कोरबा| देश की 10 सेंट्रल ट्रेड यूनियन, स्वतंत्र क्षेत्रीय फेडरेशन और एसोसिएशन ने 1 अप्रैल को 4 लेबर कोड बिल के विरोध में काला दिवस मनाने का निर्णय लिया है। समर्थन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कोरबा ने किया है। पार्टी के जिला सचिव पवन वर्मा ने मजदूर, किसान समेत अन्य वर्गों से 4 लेबर कोड बिल के विरोध में प्रस्तावित काला दिवस के समर्थन की अपील की है।


