गोपालगंज में ज्वलनशील पदार्थ के गोदाम में लगी आग:फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने 2 घंटे में पाया काबू, सुरक्षा मानकों का पालन कराने की मांग

गोपालगंज में ज्वलनशील पदार्थ के गोदाम में लगी आग:फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने 2 घंटे में पाया काबू, सुरक्षा मानकों का पालन कराने की मांग

गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के सरेया वार्ड नंबर एक में एक ज्वलनशील पदार्थ के गोदाम में अचानक आग लग गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल डायल 112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दोनों टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। शहर के सरेया वार्ड नंबर एक निवासी उपेंद्र पांडेय ने करकटनुमा कुछ कमरे किराए पर दिए थे। इनमें से एक कमरे में एक किराएदार पिछले तीन माह से अधिक समय से डीजल, पेट्रोल और केरोसिन का गोदाम चला रहा था और उनकी खरीद-बिक्री करता था। इसी गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। गोदाम में रखा था डीजल आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में लपटें ऊंची उठने लगीं और धुएं का गुबार दूर से दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। गोदाम में भारी मात्रा में डीजल के अलावा अन्य ज्वलनशील पदार्थ रखे होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी। आग के कारण आसपास के घरों और दुकानों तक खतरा मंडराने लगा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन करीब 200 मीटर के दायरे में आने वाले घरों और दुकानों को खाली कराया। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी या जान-माल का नुकसान न हो। इस दौरान इलाके में यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग बुझाने के दौरान फायर ब्रिगेड कर्मियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। क्योंकि गोदाम में रखे डीजल और अन्य पदार्थों के कारण बार-बार आग भड़क रही थी। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की विस्तृत जांच में जुटी है। गोदाम किसका है। इस संबंध में स्पष्ट जानकारी अभी तक सामने नहीं आ सकी है। पुलिस गोदाम के मालिक की पहचान करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटी हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण पर सख्त निगरानी और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो। गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के सरेया वार्ड नंबर एक में एक ज्वलनशील पदार्थ के गोदाम में अचानक आग लग गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल डायल 112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दोनों टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। शहर के सरेया वार्ड नंबर एक निवासी उपेंद्र पांडेय ने करकटनुमा कुछ कमरे किराए पर दिए थे। इनमें से एक कमरे में एक किराएदार पिछले तीन माह से अधिक समय से डीजल, पेट्रोल और केरोसिन का गोदाम चला रहा था और उनकी खरीद-बिक्री करता था। इसी गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। गोदाम में रखा था डीजल आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में लपटें ऊंची उठने लगीं और धुएं का गुबार दूर से दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। गोदाम में भारी मात्रा में डीजल के अलावा अन्य ज्वलनशील पदार्थ रखे होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी। आग के कारण आसपास के घरों और दुकानों तक खतरा मंडराने लगा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन करीब 200 मीटर के दायरे में आने वाले घरों और दुकानों को खाली कराया। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी या जान-माल का नुकसान न हो। इस दौरान इलाके में यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग बुझाने के दौरान फायर ब्रिगेड कर्मियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। क्योंकि गोदाम में रखे डीजल और अन्य पदार्थों के कारण बार-बार आग भड़क रही थी। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की विस्तृत जांच में जुटी है। गोदाम किसका है। इस संबंध में स्पष्ट जानकारी अभी तक सामने नहीं आ सकी है। पुलिस गोदाम के मालिक की पहचान करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटी हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण पर सख्त निगरानी और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *