ललितपुर में ज्वेलर्स चोरी करने वाले 4 चोर गिरफ्तार:राजस्थान के युवकों से चोरी का माल बरामद, जेल भेजा

ललितपुर में ज्वेलर्स चोरी करने वाले 4 चोर गिरफ्तार:राजस्थान के युवकों से चोरी का माल बरामद, जेल भेजा

ललितपुर में चार दिन पहले हुई श्री विद्या ज्वेलर्स की दुकान में चोरी का खुलासा हो गया है। सदर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है। घटना 21 फरवरी की शाम को सावरकर चौक स्थित श्री विद्या ज्वेलर्स में हुई थी। दुकान संचालक पवन कुमार जैन ने बताया कि 21 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे वह दुकान बंद करके घर गए थे। अगले दिन 22 फरवरी की सुबह पड़ोसी ने उन्हें दुकान के ताले टूटे होने की सूचना दी। दुकान पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि काउंटर, डिस्प्ले और गोलक से चांदी के आभूषण गायब थे। दो युवक चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद इनमें चांदी के बर्तन, थाली, गिलास, चम्मच, कटोरी, भगवान लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, चेन, पायल, बिछिया, ब्रेसलेट, कड़ा, डिब्बी और जाप माला आदि शामिल थे। दुकान में लगे सीसीटीवी में दो युवक चोरी करते हुए कैद हुए थे। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने चोरी का खुलासा करने के लिए तीन टीमों का गठन किया था। पुलिस ने गुरुवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पूछताछ के दौरान आरोपि्यों ने अपनी पहचान नितेश पुत्र सेवालाल, देवीलाल मईडा पुत्र लाडजी मईडा, प्रकाश मईडा पुत्र भोगजी मईडा और श्रेयांस पांचाल पुत्र विजय पांचाल के रूप में बताई। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वे अपने शौक पूरे करने के लिए चोरियां करते थे। आरोपियों के कब्जे से सफेद धातु के दो बिस्किट, धातु गलाने वाली भट्टी, एक सरिया, एक सिपिया, तीन मोबाइल फोन और एक छोटी इलेक्ट्रिक तराजू बरामद की गई है। बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम में सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी और उनकी टीम शामिल थी। सभी आरोपियों को शाम को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *