बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही शेखपुरा में खुशी की लहर दौड़ गई। इस बार जिले के बरबीघा प्रखंड के चार छात्रों ने राज्य की टॉप 10 सूची में जगह बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ये सभी छात्र बरबीघा शहर के राज राजेश्वर उच्च विद्यालय के हैं। इन सफल छात्रों में बहादुरपुर गांव निवासी प्रिंस कुमार और पुरानी शहर निवासी आदित्य कुमार ने राज्य में छठा स्थान प्राप्त किया है। वहीं, महुआ तल निवासी मोहित कुमार और रोहित कुमार ने राज्य में आठवां स्थान हासिल किया है। इन सभी छात्रों ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी कड़ी मेहनत से यह सफलता प्राप्त की है। प्रिंस कुमार के पिता विपिन कुमार पेशे से किसान हैं और प्रिंस डॉक्टर बनना चाहते हैं। आदित्य कुमार के पिता कौशलेंद्र कुमार बिजली दुकान संचालक हैं और आदित्य का लक्ष्य शिक्षक बनने का है। मोहित कुमार के पिता ड्राइवर हैं और मोहित का सपना आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है। रोहित कुमार के पिता विवेकानंद कुंभकार गांव में एक छोटी परचून की दुकान चलाते हैं, और रोहित रिसर्च के क्षेत्र में जाना चाहते हैं। कड़ी मेहनत-अनुशासन से पाई सफलता विद्यालय के प्राचार्य क्रिस्टोफर करकटा और शिक्षक नीरज सोनी ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि ये सभी छात्र प्राथमिक वर्ग से ही विद्यालय के विद्यार्थी रहे हैं। अभिभावकों ने भी इस सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन को दिया है। इधर, जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत सलेमपुर तेलडीह गांव निवासी नेहा कुमारी ने भी मैट्रिक परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता और गांव का नाम रोशन किया है। नेहा एफनी प्लस टू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा है । उसके पिता गोविंद महतो मुंबई में रहकर बिहारी मजदूरी का काम करते हैं सावित्री देवी गृहिणी है ।नेहा के इस उपलब्धि पर उसके गांव और विद्यालय में खुशी की लहर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही शेखपुरा में खुशी की लहर दौड़ गई। इस बार जिले के बरबीघा प्रखंड के चार छात्रों ने राज्य की टॉप 10 सूची में जगह बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ये सभी छात्र बरबीघा शहर के राज राजेश्वर उच्च विद्यालय के हैं। इन सफल छात्रों में बहादुरपुर गांव निवासी प्रिंस कुमार और पुरानी शहर निवासी आदित्य कुमार ने राज्य में छठा स्थान प्राप्त किया है। वहीं, महुआ तल निवासी मोहित कुमार और रोहित कुमार ने राज्य में आठवां स्थान हासिल किया है। इन सभी छात्रों ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी कड़ी मेहनत से यह सफलता प्राप्त की है। प्रिंस कुमार के पिता विपिन कुमार पेशे से किसान हैं और प्रिंस डॉक्टर बनना चाहते हैं। आदित्य कुमार के पिता कौशलेंद्र कुमार बिजली दुकान संचालक हैं और आदित्य का लक्ष्य शिक्षक बनने का है। मोहित कुमार के पिता ड्राइवर हैं और मोहित का सपना आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है। रोहित कुमार के पिता विवेकानंद कुंभकार गांव में एक छोटी परचून की दुकान चलाते हैं, और रोहित रिसर्च के क्षेत्र में जाना चाहते हैं। कड़ी मेहनत-अनुशासन से पाई सफलता विद्यालय के प्राचार्य क्रिस्टोफर करकटा और शिक्षक नीरज सोनी ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि ये सभी छात्र प्राथमिक वर्ग से ही विद्यालय के विद्यार्थी रहे हैं। अभिभावकों ने भी इस सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन को दिया है। इधर, जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत सलेमपुर तेलडीह गांव निवासी नेहा कुमारी ने भी मैट्रिक परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता और गांव का नाम रोशन किया है। नेहा एफनी प्लस टू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा है । उसके पिता गोविंद महतो मुंबई में रहकर बिहारी मजदूरी का काम करते हैं सावित्री देवी गृहिणी है ।नेहा के इस उपलब्धि पर उसके गांव और विद्यालय में खुशी की लहर है।


