मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा बस स्टैंड के पास 4 मंजिला अग्रवाल लॉज अचानक गिरी। मलबे में कई मजदूर और लोगों के दबे होने की आशंका है। लॉज के गिरने से आसपास की कई दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार की शाम लगभग 5:30 बजे हुआ। स्थानीय अधिकारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू जारी है। मलबे में कितने मजदूर और लोग दबे हैं, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हादसे से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए… खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
अनूपपुर में 4 मंजिला लॉज गिरी, कई लोग दबे:बस स्टैंड के पास कई दुकानें भी टूटीं, पुलिस-प्रशासन की टीम कर रही रेस्क्यू


