वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सहित 4 नई अमृत भारत ट्रेनें:पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, किशनगंज में हुआ लाइव प्रसारण

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सहित 4 नई अमृत भारत ट्रेनें:पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, किशनगंज में हुआ लाइव प्रसारण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन स्टेशन से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन हावड़ा-गुवाहाटी (कामाख्या) रूट पर चलेगी, जिससे लंबी दूरी की यात्रा तेज और आरामदायक होगी। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री ने वर्चुअली चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का भी शुभारंभ किया। ये नॉन-एसी ट्रेनें आम यात्रियों, छात्रों, प्रवासी मजदूरों और व्यापारियों के लिए किफायती और विश्वसनीय यात्रा सुनिश्चित करेंगी। इन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट न्यू जलपाईगुड़ी-नागरकोइल, न्यू जलपाईगुड़ी-तिरुचिरापल्ली, अलीपुरद्वार-एसएमवीटी बेंगलुरु और अलीपुरद्वार-मुंबई (पनवेल) हैं। चारों ट्रेनों का ठहराव किशनगंज रेलवे स्टेशन पर होगा इन चारों अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव किशनगंज रेलवे स्टेशन पर होगा। इससे किशनगंज और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु सहित अन्य राज्यों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित होगी। किशनगंज रेलवे स्टेशन पर इस उद्घाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर किशनगंज सदर विधायक कमरुल हुदा, जिलाधिकारी विशाल राज, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष रुकैया बेगम सहित कई जनप्रतिनिधि और रेलवे अधिकारी उपस्थित थे। विधायक बोले- वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ठहराव होना चाहिए कार्यक्रम के दौरान विधायक कमरुल हुदा ने केंद्र सरकार पर किशनगंज की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राजस्व के मामले में किशनगंज स्टेशन सबसे अधिक कमाई करने वाला है, फिर भी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ठहराव यहां नहीं दिया गया। उन्होंने इस मुद्दे पर वरिष्ठ अधिकारियों से बात करने की बात कही। हावड़ा से कामाख्या तक की दूरी 14 घंटे में करेगी तय वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हावड़ा से कामाख्या तक की दूरी लगभग 14 घंटे में तय करेगी, जो मौजूदा समय से करीब 2.5 घंटे कम है। यह पूरी तरह वातानुकूलित है और इसमें कवच एंटी-कोलिजन सिस्टम, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग तथा आरामदायक बर्थ जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें सामान्य और स्लीपर क्लास में सस्ती यात्रा का विकल्प प्रदान करेंगी, जिससे लाखों यात्रियों को लाभ मिलेगा। ये पहल भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण और जनसुलभता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। किशनगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंची अमृत भारत न्यू जलपाईगुड़ी नागरकोल, स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर आगे रवाना किया।इससे पहले उक्त ट्रेन के किशनगंज रेलवे स्टेशन पहुंचने पर डीएम व एसपी ने ट्रेन की व्यव्स्था का जायजा लिया। ये ट्रेन उत्तर-पूर्व, बिहार, दक्षिण भारत और पश्चिम को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी।वन्दे भारत स्लीपर ट्रैन का किशनगंज में स्टॉपेज नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन स्टेशन से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन हावड़ा-गुवाहाटी (कामाख्या) रूट पर चलेगी, जिससे लंबी दूरी की यात्रा तेज और आरामदायक होगी। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री ने वर्चुअली चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का भी शुभारंभ किया। ये नॉन-एसी ट्रेनें आम यात्रियों, छात्रों, प्रवासी मजदूरों और व्यापारियों के लिए किफायती और विश्वसनीय यात्रा सुनिश्चित करेंगी। इन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट न्यू जलपाईगुड़ी-नागरकोइल, न्यू जलपाईगुड़ी-तिरुचिरापल्ली, अलीपुरद्वार-एसएमवीटी बेंगलुरु और अलीपुरद्वार-मुंबई (पनवेल) हैं। चारों ट्रेनों का ठहराव किशनगंज रेलवे स्टेशन पर होगा इन चारों अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव किशनगंज रेलवे स्टेशन पर होगा। इससे किशनगंज और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु सहित अन्य राज्यों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित होगी। किशनगंज रेलवे स्टेशन पर इस उद्घाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर किशनगंज सदर विधायक कमरुल हुदा, जिलाधिकारी विशाल राज, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष रुकैया बेगम सहित कई जनप्रतिनिधि और रेलवे अधिकारी उपस्थित थे। विधायक बोले- वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ठहराव होना चाहिए कार्यक्रम के दौरान विधायक कमरुल हुदा ने केंद्र सरकार पर किशनगंज की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राजस्व के मामले में किशनगंज स्टेशन सबसे अधिक कमाई करने वाला है, फिर भी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ठहराव यहां नहीं दिया गया। उन्होंने इस मुद्दे पर वरिष्ठ अधिकारियों से बात करने की बात कही। हावड़ा से कामाख्या तक की दूरी 14 घंटे में करेगी तय वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हावड़ा से कामाख्या तक की दूरी लगभग 14 घंटे में तय करेगी, जो मौजूदा समय से करीब 2.5 घंटे कम है। यह पूरी तरह वातानुकूलित है और इसमें कवच एंटी-कोलिजन सिस्टम, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग तथा आरामदायक बर्थ जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें सामान्य और स्लीपर क्लास में सस्ती यात्रा का विकल्प प्रदान करेंगी, जिससे लाखों यात्रियों को लाभ मिलेगा। ये पहल भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण और जनसुलभता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। किशनगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंची अमृत भारत न्यू जलपाईगुड़ी नागरकोल, स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर आगे रवाना किया।इससे पहले उक्त ट्रेन के किशनगंज रेलवे स्टेशन पहुंचने पर डीएम व एसपी ने ट्रेन की व्यव्स्था का जायजा लिया। ये ट्रेन उत्तर-पूर्व, बिहार, दक्षिण भारत और पश्चिम को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी।वन्दे भारत स्लीपर ट्रैन का किशनगंज में स्टॉपेज नहीं है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *