छतरपुर में 4 मिमी बारिश:सुबह छाए रहे बादल, ठंड बढ़ी, न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री पहुंचा

छतरपुर जिले में मंगलवार रात हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। देर रात करीब 4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है और ठंडी हवाओं के साथ गलन महसूस की जा रही है। लोग एक बार फिर अलाव का सहारा लेते नजर आए। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार-बुधवार की रात न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को यह 10 डिग्री सेल्सियस था। वहीं मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। बादलों की वजह से बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बादलों से ढका आसमान
बुधवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। सुबह 10 बजे तक सूरज नहीं निकला। नमी अधिक होने के कारण मौसम में ठंडक बनी हुई है। आज आर्द्रता 100 प्रतिशत और दृश्यता लगभग 400 मीटर दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में अचानक बदलाव की वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस है। इसी कारण आसमान में बादल छाए हुए हैं और बूंदाबांदी हो रही है। विभाग का कहना है कि बादल छंटने के बाद तापमान और गिर सकता है, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है। आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक गुरुवार को मौसम साफ रह सकता है, लेकिन इसके बाद फिर से बादल आने की संभावना है। ऐसे में अभी ठंड से राहत मिलने के आसार कम है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *