मधुबनी में लूट गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार:अवैध हथियार, गांजा और तीन चोरी की मोटर साइकिलें भी बरामद

मधुबनी में लूट गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार:अवैध हथियार, गांजा और तीन चोरी की मोटर साइकिलें भी बरामद

मधुबनी पुलिस ने अवैध हथियारों, चोरी की मोटरसाइकिलों और मादक पदार्थ के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी एक सक्रिय लूट गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं, जिन्हें राजनगर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। राजनगर थाना को शुक्रवार, 14 मार्च 2026 की रात करीब 2 बजे सूचना मिली थी कि कांड संख्या 129/26 के संदिग्ध अपराधी ललित लक्ष्मीपुर चौक के पास लूटी गई मोटरसाइकिल के साथ किसी और घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए हैं। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही चौक पर मौजूद चारों मोटरसाइकिल सवार भागने लगे। पुलिस बल ने पीछा कर उन्हें मोटरसाइकिलों सहित पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान मनीष कुमार सहनी, सोनू सहनी, संतोष कुमार यादव और मिथलेश कुमार उर्फ भरत के रूप में बताई। तलाशी लेने पर मनीष कुमार सहनी के पास से एक लोडेड देशी कट्टा (एक जिंदा कारतूस सहित), मोबाइल और गांजा बरामद हुआ। संतोष कुमार यादव के पास से एक और कट्टा और मोबाइल मिला, जबकि सोनू सहनी और मिथलेश कुमार उर्फ भरत के पास से मोबाइल बरामद हुए। पुलिस ने कुल तीन चोरी की मोटरसाइकिलें भी जब्त कीं। पूछताछ में पता चला कि इन मोटरसाइकिलों का उपयोग अवैध शराब की तस्करी, लूट और छिनतई जैसी वारदातों को अंजाम देने के लिए किया जाता था। पुलिस सभी अपेक्षित बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मनीष कुमार सहनी (पिता- ललित सहनी), सोनू सहनी (पिता- नरेंद्र सहनी), संतोष कुमार यादव (पिता- जिनिश लाल यादव) और मिथलेश कुमार उर्फ भरत (पिता- देवु पासवान) शामिल हैं। ये सभी राजनगर थाना क्षेत्र के ललित लक्ष्मीपुर और हिरापटी गांव के निवासी हैं। पुलिस ने कुल 2 देशी कट्टे, 1 जिंदा कारतूस, 1.630 ग्राम गांजा, 3 चोरी की मोटरसाइकिलें और 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मधुबनी पुलिस ने अवैध हथियारों, चोरी की मोटरसाइकिलों और मादक पदार्थ के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी एक सक्रिय लूट गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं, जिन्हें राजनगर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। राजनगर थाना को शुक्रवार, 14 मार्च 2026 की रात करीब 2 बजे सूचना मिली थी कि कांड संख्या 129/26 के संदिग्ध अपराधी ललित लक्ष्मीपुर चौक के पास लूटी गई मोटरसाइकिल के साथ किसी और घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए हैं। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही चौक पर मौजूद चारों मोटरसाइकिल सवार भागने लगे। पुलिस बल ने पीछा कर उन्हें मोटरसाइकिलों सहित पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान मनीष कुमार सहनी, सोनू सहनी, संतोष कुमार यादव और मिथलेश कुमार उर्फ भरत के रूप में बताई। तलाशी लेने पर मनीष कुमार सहनी के पास से एक लोडेड देशी कट्टा (एक जिंदा कारतूस सहित), मोबाइल और गांजा बरामद हुआ। संतोष कुमार यादव के पास से एक और कट्टा और मोबाइल मिला, जबकि सोनू सहनी और मिथलेश कुमार उर्फ भरत के पास से मोबाइल बरामद हुए। पुलिस ने कुल तीन चोरी की मोटरसाइकिलें भी जब्त कीं। पूछताछ में पता चला कि इन मोटरसाइकिलों का उपयोग अवैध शराब की तस्करी, लूट और छिनतई जैसी वारदातों को अंजाम देने के लिए किया जाता था। पुलिस सभी अपेक्षित बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मनीष कुमार सहनी (पिता- ललित सहनी), सोनू सहनी (पिता- नरेंद्र सहनी), संतोष कुमार यादव (पिता- जिनिश लाल यादव) और मिथलेश कुमार उर्फ भरत (पिता- देवु पासवान) शामिल हैं। ये सभी राजनगर थाना क्षेत्र के ललित लक्ष्मीपुर और हिरापटी गांव के निवासी हैं। पुलिस ने कुल 2 देशी कट्टे, 1 जिंदा कारतूस, 1.630 ग्राम गांजा, 3 चोरी की मोटरसाइकिलें और 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *