दो पक्षों में मारपीट, होमगार्ड जवान सहित 6 घायल:शेखपुरा पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, एक आरोपी हिरासत में

दो पक्षों में मारपीट, होमगार्ड जवान सहित 6 घायल:शेखपुरा पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, एक आरोपी हिरासत में

शेखपुरा के सिरारी थाना क्षेत्र के कैथमा गांव में गुरुवार शाम दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक होमगार्ड जवान सहित छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान होमगार्ड जवान भूषण सिंह, अंशु सिंह, रोशन सिंह, संजीव सिंह, सौरभ सिंह और गुलशन सिंह के रूप में हुई है। बताया गया है कि गुलशन सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी है। बोरिंग लगाने के दौरान हुआ था जख्मी घायल रोशन सिंह ने बताया कि वे मानपुर गांव के खंदा में अपनी जमीन पर बोरिंग का काम करवा रहे थे। इसी दौरान उनका ट्रैक्टर कीचड़ में फंस गया। मानपुर गांव के कुछ लोगों ने ट्रैक्टर हटाने को कहा। जब उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर फंसा हुआ है और उसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है, तो विवाद बढ़ गया। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर मारपीट की। घायलों ने आरोपियों पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही सिरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई थानाध्यक्ष आयुष कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह मानपुर गांव के कुछ युवक डीजे लेने कैथमा गांव आए थे। यहां कुछ शरारती तत्वों ने उनके साथ किसी बात को लेकर गाली-गलौज की। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और बाद में दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने मानपुर गांव के एक युवक सत्तू कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा के सिरारी थाना क्षेत्र के कैथमा गांव में गुरुवार शाम दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक होमगार्ड जवान सहित छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान होमगार्ड जवान भूषण सिंह, अंशु सिंह, रोशन सिंह, संजीव सिंह, सौरभ सिंह और गुलशन सिंह के रूप में हुई है। बताया गया है कि गुलशन सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी है। बोरिंग लगाने के दौरान हुआ था जख्मी घायल रोशन सिंह ने बताया कि वे मानपुर गांव के खंदा में अपनी जमीन पर बोरिंग का काम करवा रहे थे। इसी दौरान उनका ट्रैक्टर कीचड़ में फंस गया। मानपुर गांव के कुछ लोगों ने ट्रैक्टर हटाने को कहा। जब उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर फंसा हुआ है और उसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है, तो विवाद बढ़ गया। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर मारपीट की। घायलों ने आरोपियों पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही सिरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई थानाध्यक्ष आयुष कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह मानपुर गांव के कुछ युवक डीजे लेने कैथमा गांव आए थे। यहां कुछ शरारती तत्वों ने उनके साथ किसी बात को लेकर गाली-गलौज की। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और बाद में दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने मानपुर गांव के एक युवक सत्तू कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *