मधेपुरा के मुरलीगंज एवं कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र में 20 जनवरी को मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक चार घंटे की होगी। मुरलीगंज विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के अंतर्गत मुरलीगंज एवं कुमारखंड सब स्टेशन से संचालित होने वाली सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति निर्धारित अवधि के दौरान बंद रहेगी। इस संबंध में सहायक अभियंता तारानंद कुमार यादव ने बताया कि इस समयावधि में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी। सहायक अभियंता ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे प्रस्तावित बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें। 10 बजे से पहले काम निपटा लेने का आदेश साथ ही पेयजल एवं अन्य आवश्यक जरूरतों के लिए सुबह 10 बजे से पूर्व पानी का संग्रह कर लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है। बिजली विभाग गर्मी मौसम शुरू होने से पहले मेंटेनेंस संबंधी कार्य को पूरा करने में लगा हुआ है। मधेपुरा के मुरलीगंज एवं कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र में 20 जनवरी को मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक चार घंटे की होगी। मुरलीगंज विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के अंतर्गत मुरलीगंज एवं कुमारखंड सब स्टेशन से संचालित होने वाली सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति निर्धारित अवधि के दौरान बंद रहेगी। इस संबंध में सहायक अभियंता तारानंद कुमार यादव ने बताया कि इस समयावधि में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी। सहायक अभियंता ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे प्रस्तावित बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें। 10 बजे से पहले काम निपटा लेने का आदेश साथ ही पेयजल एवं अन्य आवश्यक जरूरतों के लिए सुबह 10 बजे से पूर्व पानी का संग्रह कर लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है। बिजली विभाग गर्मी मौसम शुरू होने से पहले मेंटेनेंस संबंधी कार्य को पूरा करने में लगा हुआ है।


