महाशिवरात्रि पर तेजप्रताप यादव ने एक रुद्राभिषेक करते हुए तस्वीर पोस्ट की। तेजप्रताप के इस पोस्ट के बाद अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने भी एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में आकाश एक बच्ची को गोद में लिए हुए हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में डायलॉग चल रहा है, “तुम मन में स्मरण करो, मैं सुनता हूं। तुम मन में मुझे पुकारो, मैं आता हूं। मुझे कुछ नहीं चाहिए। अगर तुम मन को शिवमय करो तो वहीं मेरा कैलाश, वहीं मेरी उज्जैनी।” 5 फरवरी को अनुष्का यादव को बेटी हुई। 9 फरवरी को चर्चा होने लगी कि बच्ची के पिता तेजप्रताप यादव हैं। खबर सामने आते ही तेजप्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुष्का की बेटी का पिता होने से इनकार कर दिया। उन्होंने इस खबर को झूठा बताते हुए कहा कि अनुष्का से उनका कोई संबंध नहीं है। तेजप्रताप यादव ने आकाश भाटी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ‘बच्चा आकाश भाटी का है।’ 10 फरवरी को अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर की है। उसमें उन्होंने एक नवजात बच्ची का हाथ अपनी उंगलियों से पकड़ा था। तस्वीर के नीचे लिखा था- मेरी उज्जैनी। अनुष्का के भाई बोले- घर में लक्ष्मी आई है इधर, इस मामले में अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव पहली बार सामने आए हैं। आकाश यादव ने कहा है, हमारे घर में लक्ष्मी आई है। उसका नाम मैंने उज्जैनी रखा है, ये हमारे लिए खुशी की बात है। आकाश यादव ने एक मीडिया हाउस से बातचीत में कहा, “आज तक मैंने परिवार की बात सार्वजनिक मंच पर नहीं रखी है और ना आगे रखूंगा। ये मामला अनुष्का यादव और तेज प्रताप यादव के बीच का है। इन दो लोगों के मामले में मैं कौन होता हूं बोलने वाला।” आकाश यादव ने कहा, “तेज प्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस जो बातें कहीं मैं उनको परिवार का हिस्सा मानते हुए एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकाल देता हूं, लेकिन कोई और कुछ कहेगा तो बर्दाश्त नहीं करूंगा। अगर कोई हमारी बहन या भगिनी पर उंगली उठाएगा मैं उसे नहीं छोडूंगा।” किसी की निजी रिपोर्ट सार्वजनिक करना गलतः आकाश आकाश यादव ने कहा, ‘मैं अपनी भांजी के पिता का नाम सार्वजनिक मंच पर नहीं लूंगा। उनकी जान को खतरा है। वो कानूनी दांव-पेंच में उलझे हैं।’ वहीं सोशल मीडिया पर अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के वायरल होने पर आकाश यादव ने कहा, ‘किसी भी लड़का-लड़की के निजी जीवन से जुड़े दस्तावेजों को सार्वजनिक करना कानून गलत है।’ फोटो-वीडियो गलत तो तेजप्रताप कोर्ट जाने को स्वतंत्र तेजप्रताप और अनुष्का यादव की पुरानी तस्वीरों पर आकाश ने कहा कि, अगर तस्वीरें या वीडियो गलत हैं, तो उनको कोर्ट जाना चाहिए। आकाश ने तेजप्रताप का नाम लिए बिना कहा कि, अगर उनके चरित्र पर सवाल उठ रहा है तो कानून का सहारा लीजिए। अब जानिए तेजप्रताप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर क्या कहा था तेजप्रताप यादव ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुष्का पर गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने आकाश भाटी पर आरोप लगाया था कि वह अनुष्का के फ्लैट पर जाते हैं। तेजप्रताप ने आरोप लगाया था कि अनुष्का की बच्ची का पिता भी वही (आकाश भाटी) है, जो फ्लैट पर जाता है। तेजप्रताप ने आकाश भाटी उर्फ आकाश गुर्जर का पता गोला रोड के टी-पॉइंट के पास बताया था। उन्होंने कहा कि ‘अनुष्का से मुझे बेटी हुई है, यह खबर झूठी है। साथ ही पहली बार उन्होंने पांचों जयचंदों के नाम का खुलासा किया। तेजप्रताप ने कहा कि हमारे साथ पिछले दिनों जो व्यवहार हुआ और मुझे राबड़ी आवास से निकाला गया, उसमें 5 जयचंद मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह शामिल हैं। तेजप्रताप ने कहा कि ‘इन जयचंदों ने मुझे बदनाम किया है। मेरा अनुष्का यादव से कोई संबंध नहीं है। मेरा अकाउंट हैक कर इन जयचंदों ने अनुष्का यादव के साथ तस्वीर वायरल की थी। पिता लालू प्रसाद की तरह मुझे झूठे मुकदमों में फंसाया गया है। जो लोग भी मुझे बदनाम कर रहे हैं, उनके खिलाफ हम कोर्ट जाएंगे। पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगे। पिता जी चूड़ा-दही भोज में मुझे आशीर्वाद देने आए थे, जो जयचंदों को रास नहीं आया। मुझे डिप्रेशन में पहुंचाया गया। फांसी लगाने जैसी नौबत आ गई।’ अब जानिए तेजप्रताप और अनुष्का के वायरल तस्वीर की कहानी 8 महीने पहले अनुष्का यादव के साथ फोटो सामने आने के बाद तेजप्रताप को राजद और लालू परिवार दोनों से ही बेदखल कर दिया गया था। इसकी जानकारी लालू यादव ने फेसबुक पर पोस्ट करके दी थी। लालू यादव ने लिखा- उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है वायरल पोस्ट पर तेजप्रताप ने कहा था- अकाउंट हैक कर लिया गया तेजप्रताप की नई रिलेशनशिप की चर्चा उनके फेसबुक अकाउंट से पोस्ट की गई एक तस्वीर से शुरू हुई। इसमें लिखा गया था कि, ‘मैं 12 साल से अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप में हूं।’ कुछ देर बाद इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। पोस्ट के करीब 5 घंटे बाद तेजप्रताप ने अपने X अकाउंट से पोस्ट कर कहा कि मेरा अकाउंट हैक कर लिए गया है। ये फर्जी पोस्ट है और फोटो एडिट की गई है। हालांकि उनके इस दावे के बाद 6 फोटो और दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें उनकी शादी से लेकर करवा चौथ मनाने तक के दावे किए जा रहे हैं। 7 फोटो वायरल, दावा- तेजप्रताप ने शादी की, लालू के बेटे बोले- फोटो एडिटेड महाशिवरात्रि पर तेजप्रताप यादव ने एक रुद्राभिषेक करते हुए तस्वीर पोस्ट की। तेजप्रताप के इस पोस्ट के बाद अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने भी एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में आकाश एक बच्ची को गोद में लिए हुए हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में डायलॉग चल रहा है, “तुम मन में स्मरण करो, मैं सुनता हूं। तुम मन में मुझे पुकारो, मैं आता हूं। मुझे कुछ नहीं चाहिए। अगर तुम मन को शिवमय करो तो वहीं मेरा कैलाश, वहीं मेरी उज्जैनी।” 5 फरवरी को अनुष्का यादव को बेटी हुई। 9 फरवरी को चर्चा होने लगी कि बच्ची के पिता तेजप्रताप यादव हैं। खबर सामने आते ही तेजप्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुष्का की बेटी का पिता होने से इनकार कर दिया। उन्होंने इस खबर को झूठा बताते हुए कहा कि अनुष्का से उनका कोई संबंध नहीं है। तेजप्रताप यादव ने आकाश भाटी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ‘बच्चा आकाश भाटी का है।’ 10 फरवरी को अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर की है। उसमें उन्होंने एक नवजात बच्ची का हाथ अपनी उंगलियों से पकड़ा था। तस्वीर के नीचे लिखा था- मेरी उज्जैनी। अनुष्का के भाई बोले- घर में लक्ष्मी आई है इधर, इस मामले में अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव पहली बार सामने आए हैं। आकाश यादव ने कहा है, हमारे घर में लक्ष्मी आई है। उसका नाम मैंने उज्जैनी रखा है, ये हमारे लिए खुशी की बात है। आकाश यादव ने एक मीडिया हाउस से बातचीत में कहा, “आज तक मैंने परिवार की बात सार्वजनिक मंच पर नहीं रखी है और ना आगे रखूंगा। ये मामला अनुष्का यादव और तेज प्रताप यादव के बीच का है। इन दो लोगों के मामले में मैं कौन होता हूं बोलने वाला।” आकाश यादव ने कहा, “तेज प्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस जो बातें कहीं मैं उनको परिवार का हिस्सा मानते हुए एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकाल देता हूं, लेकिन कोई और कुछ कहेगा तो बर्दाश्त नहीं करूंगा। अगर कोई हमारी बहन या भगिनी पर उंगली उठाएगा मैं उसे नहीं छोडूंगा।” किसी की निजी रिपोर्ट सार्वजनिक करना गलतः आकाश आकाश यादव ने कहा, ‘मैं अपनी भांजी के पिता का नाम सार्वजनिक मंच पर नहीं लूंगा। उनकी जान को खतरा है। वो कानूनी दांव-पेंच में उलझे हैं।’ वहीं सोशल मीडिया पर अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के वायरल होने पर आकाश यादव ने कहा, ‘किसी भी लड़का-लड़की के निजी जीवन से जुड़े दस्तावेजों को सार्वजनिक करना कानून गलत है।’ फोटो-वीडियो गलत तो तेजप्रताप कोर्ट जाने को स्वतंत्र तेजप्रताप और अनुष्का यादव की पुरानी तस्वीरों पर आकाश ने कहा कि, अगर तस्वीरें या वीडियो गलत हैं, तो उनको कोर्ट जाना चाहिए। आकाश ने तेजप्रताप का नाम लिए बिना कहा कि, अगर उनके चरित्र पर सवाल उठ रहा है तो कानून का सहारा लीजिए। अब जानिए तेजप्रताप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर क्या कहा था तेजप्रताप यादव ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुष्का पर गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने आकाश भाटी पर आरोप लगाया था कि वह अनुष्का के फ्लैट पर जाते हैं। तेजप्रताप ने आरोप लगाया था कि अनुष्का की बच्ची का पिता भी वही (आकाश भाटी) है, जो फ्लैट पर जाता है। तेजप्रताप ने आकाश भाटी उर्फ आकाश गुर्जर का पता गोला रोड के टी-पॉइंट के पास बताया था। उन्होंने कहा कि ‘अनुष्का से मुझे बेटी हुई है, यह खबर झूठी है। साथ ही पहली बार उन्होंने पांचों जयचंदों के नाम का खुलासा किया। तेजप्रताप ने कहा कि हमारे साथ पिछले दिनों जो व्यवहार हुआ और मुझे राबड़ी आवास से निकाला गया, उसमें 5 जयचंद मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह शामिल हैं। तेजप्रताप ने कहा कि ‘इन जयचंदों ने मुझे बदनाम किया है। मेरा अनुष्का यादव से कोई संबंध नहीं है। मेरा अकाउंट हैक कर इन जयचंदों ने अनुष्का यादव के साथ तस्वीर वायरल की थी। पिता लालू प्रसाद की तरह मुझे झूठे मुकदमों में फंसाया गया है। जो लोग भी मुझे बदनाम कर रहे हैं, उनके खिलाफ हम कोर्ट जाएंगे। पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगे। पिता जी चूड़ा-दही भोज में मुझे आशीर्वाद देने आए थे, जो जयचंदों को रास नहीं आया। मुझे डिप्रेशन में पहुंचाया गया। फांसी लगाने जैसी नौबत आ गई।’ अब जानिए तेजप्रताप और अनुष्का के वायरल तस्वीर की कहानी 8 महीने पहले अनुष्का यादव के साथ फोटो सामने आने के बाद तेजप्रताप को राजद और लालू परिवार दोनों से ही बेदखल कर दिया गया था। इसकी जानकारी लालू यादव ने फेसबुक पर पोस्ट करके दी थी। लालू यादव ने लिखा- उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है वायरल पोस्ट पर तेजप्रताप ने कहा था- अकाउंट हैक कर लिया गया तेजप्रताप की नई रिलेशनशिप की चर्चा उनके फेसबुक अकाउंट से पोस्ट की गई एक तस्वीर से शुरू हुई। इसमें लिखा गया था कि, ‘मैं 12 साल से अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप में हूं।’ कुछ देर बाद इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। पोस्ट के करीब 5 घंटे बाद तेजप्रताप ने अपने X अकाउंट से पोस्ट कर कहा कि मेरा अकाउंट हैक कर लिए गया है। ये फर्जी पोस्ट है और फोटो एडिट की गई है। हालांकि उनके इस दावे के बाद 6 फोटो और दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें उनकी शादी से लेकर करवा चौथ मनाने तक के दावे किए जा रहे हैं। 7 फोटो वायरल, दावा- तेजप्रताप ने शादी की, लालू के बेटे बोले- फोटो एडिटेड


