शेखपुरा के सदर अस्पताल में नए साल से 4 बेड का डे-केयर कैंसर सेंटर शुरू होने जा रहा है। इस पहल से जिलावासियों को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि अब उन्हें कैंसर के इलाज के लिए बड़े शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। यह केंद्र केंद्रीय और राज्य सरकार के सहयोग से बिहार के सभी 38 जिलों के सदर अस्पतालों में स्थापित किए जा रहे डे-केयर कैंसर सेंटरों की कड़ी का हिस्सा है। होमी भाभा कैंसर संस्थान, मुजफ्फरपुर के कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रशांत ने हाल ही में शेखपुरा पहुंचकर इस 4 बेड वाले कैंसर सेंटर की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सदर अस्पताल प्रबंधक धीरज कुमार ने उन्हें तैयारी की विस्तृत जानकारी दी। दवा, ड्रेसिंग और अन्य आवश्यक उपचार दिए जाएंगे डॉ. प्रशांत ने बताया कि इस सेंटर में कैंसर मरीजों की बायोप्सी जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही, एंटी-डे केयर यूनिट में गंभीर रूप से पीड़ित कैंसर मरीजों को दवा, ड्रेसिंग और अन्य आवश्यक उपचार दिए जाएंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यहां कीमोथेरेपी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। पटना, मुजफ्फरपुर या अन्य बड़े शहरों के अस्पतालों में जाना पड़ता था अब तक शेखपुरा के मरीजों को कीमोथेरेपी के लिए पटना, मुजफ्फरपुर या अन्य बड़े शहरों के अस्पतालों में जाना पड़ता था, जिससे उन्हें समय और पैसे दोनों का भारी बोझ उठाना पड़ता था। सदर अस्पताल में ही कीमोथेरेपी शुरू होने से जिले के गरीब और जरूरतमंद मरीजों को विशेष राहत मिलेगी। जिले में लगभग 120 सक्रिय कैंसर मरीजों की पहचान की गई अस्पताल में कैंसर रोगियों की जांच और इलाज की जिम्मेदारी डॉ. अंजली राय और डॉ. अभिषेक निभाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पूरे जिले में लगभग 120 सक्रिय कैंसर मरीजों की पहचान की गई है, जिनमें से कई को नियमित कीमोथेरेपी की आवश्यकता होती है। इस सेंटर के शुरू होने से इन मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में सभी जिला अस्पतालों में डे-केयर कैंसर सेंटर स्थापित करने की घोषणा की थी, जिसके तहत यह सुविधा शेखपुरा में भी शुरू की जा रही है। वर्ष 2025-26 में करीब 200 डे-केयर कैंसर सेंटर शुरू किए जा रहे इसके तहत वर्ष 2025-26 में करीब 200 डे-केयर कैंसर सेंटर शुरू किए जा रहे हैं, जहां मरीजों को कंसल्टेशन, काउंसलिंग, सपोर्टिव केयर और कीमोथेरेपी जैसी जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि उन्हें बार-बार बड़े शहरों के अस्पतालों के चक्कर न लगाने पड़ें। शेखपुरा में इस केंद्र के शुरू होने से आने वाले समय में कैंसर मरीजों को बेहतर इलाज और बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। शेखपुरा के सदर अस्पताल में नए साल से 4 बेड का डे-केयर कैंसर सेंटर शुरू होने जा रहा है। इस पहल से जिलावासियों को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि अब उन्हें कैंसर के इलाज के लिए बड़े शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। यह केंद्र केंद्रीय और राज्य सरकार के सहयोग से बिहार के सभी 38 जिलों के सदर अस्पतालों में स्थापित किए जा रहे डे-केयर कैंसर सेंटरों की कड़ी का हिस्सा है। होमी भाभा कैंसर संस्थान, मुजफ्फरपुर के कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रशांत ने हाल ही में शेखपुरा पहुंचकर इस 4 बेड वाले कैंसर सेंटर की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सदर अस्पताल प्रबंधक धीरज कुमार ने उन्हें तैयारी की विस्तृत जानकारी दी। दवा, ड्रेसिंग और अन्य आवश्यक उपचार दिए जाएंगे डॉ. प्रशांत ने बताया कि इस सेंटर में कैंसर मरीजों की बायोप्सी जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही, एंटी-डे केयर यूनिट में गंभीर रूप से पीड़ित कैंसर मरीजों को दवा, ड्रेसिंग और अन्य आवश्यक उपचार दिए जाएंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यहां कीमोथेरेपी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। पटना, मुजफ्फरपुर या अन्य बड़े शहरों के अस्पतालों में जाना पड़ता था अब तक शेखपुरा के मरीजों को कीमोथेरेपी के लिए पटना, मुजफ्फरपुर या अन्य बड़े शहरों के अस्पतालों में जाना पड़ता था, जिससे उन्हें समय और पैसे दोनों का भारी बोझ उठाना पड़ता था। सदर अस्पताल में ही कीमोथेरेपी शुरू होने से जिले के गरीब और जरूरतमंद मरीजों को विशेष राहत मिलेगी। जिले में लगभग 120 सक्रिय कैंसर मरीजों की पहचान की गई अस्पताल में कैंसर रोगियों की जांच और इलाज की जिम्मेदारी डॉ. अंजली राय और डॉ. अभिषेक निभाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पूरे जिले में लगभग 120 सक्रिय कैंसर मरीजों की पहचान की गई है, जिनमें से कई को नियमित कीमोथेरेपी की आवश्यकता होती है। इस सेंटर के शुरू होने से इन मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में सभी जिला अस्पतालों में डे-केयर कैंसर सेंटर स्थापित करने की घोषणा की थी, जिसके तहत यह सुविधा शेखपुरा में भी शुरू की जा रही है। वर्ष 2025-26 में करीब 200 डे-केयर कैंसर सेंटर शुरू किए जा रहे इसके तहत वर्ष 2025-26 में करीब 200 डे-केयर कैंसर सेंटर शुरू किए जा रहे हैं, जहां मरीजों को कंसल्टेशन, काउंसलिंग, सपोर्टिव केयर और कीमोथेरेपी जैसी जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि उन्हें बार-बार बड़े शहरों के अस्पतालों के चक्कर न लगाने पड़ें। शेखपुरा में इस केंद्र के शुरू होने से आने वाले समय में कैंसर मरीजों को बेहतर इलाज और बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


