आयुष ज्वेलर्स चोरी केस के 4 आरोपी गिरफ्तार:सीवान में गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

आयुष ज्वेलर्स चोरी केस के 4 आरोपी गिरफ्तार:सीवान में गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

सीवान के गुठनी थाना क्षेत्र के धनौती बाजार स्थित आयुष ज्वेलर्स में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि 17/18 मार्च 2026 की रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर काटकर अंदर प्रवेश किया और सोना-चांदी के कीमती आभूषण चोरी कर लिए थे। घटना के बाद गुठनी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। एक विशेष टीम का गठन किया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मैरवा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेते हुए कांड का सफल खुलासा किया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों—टाइगर जयसवाल, समसुल आजम अंसारी, धोनी जयसवाल और प्रिंस वर्मा—को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि प्रिंस वर्मा को चोरी के सामान को छिपाकर रखने के आरोप में पकड़ा गया है, जबकि अन्य तीनों सीधे तौर पर चोरी की घटना में शामिल थे। पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। बरामद सामानों का सत्यापन कराया जा रहा गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, तीन शटर काटने वाले कटर, करीब 55 ग्राम सोना जैसा पदार्थ, 360 ग्राम चांदी जैसा पदार्थ और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद सामानों का सत्यापन कराया जा रहा है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि गिरोह सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय था और घटना से पहले दुकान की रेकी की गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अलग-अलग स्थानों पर छिप गए थे, जिन्हें तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी टाइगर जयसवाल का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ बनकटा थाना में मामला दर्ज है। अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। इस सफल कार्रवाई में गुठनी थाना के थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। सीवान के गुठनी थाना क्षेत्र के धनौती बाजार स्थित आयुष ज्वेलर्स में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि 17/18 मार्च 2026 की रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर काटकर अंदर प्रवेश किया और सोना-चांदी के कीमती आभूषण चोरी कर लिए थे। घटना के बाद गुठनी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। एक विशेष टीम का गठन किया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मैरवा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेते हुए कांड का सफल खुलासा किया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों—टाइगर जयसवाल, समसुल आजम अंसारी, धोनी जयसवाल और प्रिंस वर्मा—को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि प्रिंस वर्मा को चोरी के सामान को छिपाकर रखने के आरोप में पकड़ा गया है, जबकि अन्य तीनों सीधे तौर पर चोरी की घटना में शामिल थे। पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। बरामद सामानों का सत्यापन कराया जा रहा गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, तीन शटर काटने वाले कटर, करीब 55 ग्राम सोना जैसा पदार्थ, 360 ग्राम चांदी जैसा पदार्थ और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद सामानों का सत्यापन कराया जा रहा है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि गिरोह सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय था और घटना से पहले दुकान की रेकी की गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अलग-अलग स्थानों पर छिप गए थे, जिन्हें तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी टाइगर जयसवाल का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ बनकटा थाना में मामला दर्ज है। अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। इस सफल कार्रवाई में गुठनी थाना के थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *