दरभंगा में विजय हत्याकांड में 4 आरोपी गिरफ्तार:चुनावी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम, घर के पास चाकू गोदकर मार डाला

दरभंगा में विजय हत्याकांड में 4 आरोपी गिरफ्तार:चुनावी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम, घर के पास चाकू गोदकर मार डाला

दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पैक्स अध्यक्ष के पुत्र विजय कुमार झा(45) हत्याकांड में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चुनावी रंजिश में अपराधियों ने चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। मृतक के पिता कृष्ण नारायण झा वर्तमान में पैक्स अध्यक्ष हैं। कुछ दिन पहले हुए चुनाव में उनका सीधा मुकाबला कमल झा से हुआ था। हार के बाद से ही दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते कमल झा के पुत्र अमन झा समेत उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने साजिश रचकर हत्या करवाई है। गुरुवार को विजय कुमार झा बाजार से घर लौट रहे थे। गांव से पहले घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। ताबड़तोड़ चाकू से कई वार किए। मौके पर ही जान चली गई। घटना पोराम गांव की है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है हायाघाट थाना कांड संख्या 64/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है। इस मामले में दुर्गेश झा, कमल नारायण झा और जयंतु झा की गिरफ्तारी हुई है। एक आरोपी नाबालिग है। थानाध्यक्ष रविंद्र भारती ने बताया कि पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वारदात में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी आशंका है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गहनता से पूरे मामले की जांच चल रही है। चुनाव से पहले भी मिली थी धमकी विजय झा की मां मंजू देवी का कहना है कि अमन झा, कमल झा समेत तीन-चार अन्य लोगों ने उनके बेटे को मारा है। वारदात के समय वो अकेले था। किसी व्यक्ति ने उन्हें फोन कर सूचना दी। जब मौके पर पहुंची तो देखा कि सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था। बेटा अंतिम सांस ले रहा था। हमलावरों ने दोनों कंधों पर भी चाकू से वार किया था। मेरे पति पैक्स चुनाव में उम्मीदवार थे। चुनाव के दौरान कमल झा ने धमकी देते हुए कहा था कि चुनाव मत लड़िए। इस पर पति ने कहा था कि जीत-हार जनता पर निर्भर है। हमलोग चुनाव जीत गए, जबकि आरोपी हार गया। उसी समय से जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। अंधेरा होने के कारण हमलावरों को पहचान नहीं पाई। अब प्रशासन से न्याय की उम्मीद है। दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पैक्स अध्यक्ष के पुत्र विजय कुमार झा(45) हत्याकांड में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चुनावी रंजिश में अपराधियों ने चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। मृतक के पिता कृष्ण नारायण झा वर्तमान में पैक्स अध्यक्ष हैं। कुछ दिन पहले हुए चुनाव में उनका सीधा मुकाबला कमल झा से हुआ था। हार के बाद से ही दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते कमल झा के पुत्र अमन झा समेत उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने साजिश रचकर हत्या करवाई है। गुरुवार को विजय कुमार झा बाजार से घर लौट रहे थे। गांव से पहले घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। ताबड़तोड़ चाकू से कई वार किए। मौके पर ही जान चली गई। घटना पोराम गांव की है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है हायाघाट थाना कांड संख्या 64/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है। इस मामले में दुर्गेश झा, कमल नारायण झा और जयंतु झा की गिरफ्तारी हुई है। एक आरोपी नाबालिग है। थानाध्यक्ष रविंद्र भारती ने बताया कि पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वारदात में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी आशंका है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गहनता से पूरे मामले की जांच चल रही है। चुनाव से पहले भी मिली थी धमकी विजय झा की मां मंजू देवी का कहना है कि अमन झा, कमल झा समेत तीन-चार अन्य लोगों ने उनके बेटे को मारा है। वारदात के समय वो अकेले था। किसी व्यक्ति ने उन्हें फोन कर सूचना दी। जब मौके पर पहुंची तो देखा कि सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था। बेटा अंतिम सांस ले रहा था। हमलावरों ने दोनों कंधों पर भी चाकू से वार किया था। मेरे पति पैक्स चुनाव में उम्मीदवार थे। चुनाव के दौरान कमल झा ने धमकी देते हुए कहा था कि चुनाव मत लड़िए। इस पर पति ने कहा था कि जीत-हार जनता पर निर्भर है। हमलोग चुनाव जीत गए, जबकि आरोपी हार गया। उसी समय से जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। अंधेरा होने के कारण हमलावरों को पहचान नहीं पाई। अब प्रशासन से न्याय की उम्मीद है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *