Ahmedabad. निर्वाचन आयोग (ईसी) ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के बाद मंगलवार को गुजरात की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी। राज्य की अंतिम मतदाता सूची में 4 करोड़ 40 लाख 30 हजार 725 मतदाता को जगह मिली है। इस तरह अंतिम मतदाता सूची में पहले की तुलना में 68 लाख मतदाता कम हुए हैं।
एसआइआर से पहले थे 5.08 करोड़ मतदाता
गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) हारित शुक्ला ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि एसआइआर से पहले राज्य में कुल 5,08,43,436 मतदाता थे। सत्यापन के बाद जारी ड्राफ्ट सूची में 4,34,70,109 मतदाता शामिल हुए। आपत्तियों, दावों को ध्यानार्थ लेने के बाद 17 फरवरी को जारी अंतिम मतदाता सूची में यह संख्या बढ़कर 4,40,30,725 हो गई। ड्राफ्ट सूची के बाद लगभग 5.60 लाख नए मतदाता जुड़े हैं।
सीइओ वेबसाइट, वोटर पोर्टल, ईसीआईनेटएप से मिलेगी जानकारी
मतदाता फाइनल मतदाता सूची में उनका नाम है या नहीं इसकी जानकारी सीईओगुजरात, वोटर्स पोटर्ल, ईसीआईनेट एप पर देख सकते हैं। बीएलओ के पास से प्राप्त कर सकते हैं। एईआरओ, ईआरओ और जिला निर्वाचन केंद्रों पर भी देख सकते हैं।
नाम ना हो तो फॉर्म 6 भर कर करा सकेंगे दर्ज
चुनाव आयोग ने कहा कि यदि किसी मतदाता का नाम फाइनल मतदाता सूची में नहीं है, तो वह फॉर्म नंबर छह भरकर, उसके साथ डेक्लेरेशन और जरूरी दस्तावेज पेश कर ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन कर नाम दर्ज करवा सकते हैं। कोई भूल हो तो फॉर्म नंबर 8 भरकर सुधार करा सकेंगे। फॉर्म नंबर 7 भरकर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।
50963 बीएलओ ने घर-घर जाकर किया सर्वे
27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ एसआइआर अभियान लगभग साढ़े तीन महीने तक चला। अभियान में 34 जिला निर्वाचन अधिकारी, 182 मतदाता पंजीकरण अधिकारी, 855 सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारी और 50,963 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने सक्रिय तरीके से कार्य किया। बीएलओ ने घर-घर जाकर सर्वे किया। मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित तथा डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान करते हुए अंतिम मतदाता सूची तैयार की है।
जिला-वार मतदाता संख्या
जिला-अंतिम मतदाता संख्या
कच्छ-1495785
वाव-थराद-811087
बनासकांठा-1615102
पाटण-1119525
महेसाणा-1622537
साबरकांठा-1077301
अरवल्ली-797407
गांधीनगर-1195159
अहमदाबाद-4912548
सुरेन्द्रनगर-1344860
मोरबी-787133
राजकोट-2088779
जामनगर-1085032
देवभूमि द्वारका-542053
पोरबंदर-444161
जूनागढ़-1170409
गिर सोमनाथ-954527
अमरेली-1147200
भावनगर-1667945
बोटाद-521977
आणंद-1589187
खेड़ा-1481238
महीसागर-790443
पंचमहाल-1244624
दाहोद-1526857
वडोदरा-2220095
छोटाउदेपुर-792186
नर्मदा-439379
भरूच-1102790
सूरत-3639042
तापी-479665
डांग-194653
नवसारी-966231
वलसाड़-1163808


