डीएम के औचक निरीक्षण में कलेक्ट्रेट के 38 कर्मचारी अनुपस्थित:एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश, कहा-लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

डीएम के औचक निरीक्षण में कलेक्ट्रेट के 38 कर्मचारी अनुपस्थित:एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश, कहा-लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 38 कर्मचारी अपने-अपने पटल से अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने और जवाब संतोषजनक न होने पर एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने सभी कक्षों की उपस्थिति पंजिका की जांच की तथा कार्यालयों में कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, जनसुनवाई व्यवस्था और कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने सभी अपर जिलाधिकारी एवं नगर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से कार्यालयों का निरीक्षण करें और कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर एवं कार्यालयों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था करने तथा पत्रावलियों के सुव्यवस्थित रख-रखाव के भी निर्देश दिए गए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर अभिलेख आसानी से उपलब्ध हो सकें। निरीक्षण के दौरान ईआरके, आरए, जेआरके, जेए, आरआरके, जीसी, सीआरए, भूलेख, शस्त्र अनुभाग, शिकायत सेल सहित विभिन्न अपर जिलाधिकारी एवं नगर मजिस्ट्रेट कार्यालयों के कुल 38 पटल सहायक एवं कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने कार्यालयी अनुशासन को सख्ती से लागू करने और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *