मधुबनी में 37,600 जाली नोट जब्त:इंडो-नेपाल सीमा पर दो अरेस्ट, संयुक्त कार्रवाई में मिली कामयाबी

मधुबनी में 37,600 जाली नोट जब्त:इंडो-नेपाल सीमा पर दो अरेस्ट, संयुक्त कार्रवाई में मिली कामयाबी

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस, एसएसबी और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 37,600 रुपये के जाली नोटों के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस दौरान एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुकेश महतो (पिता- भोगी महतो) और सिकिल पंडित (पिता- चौधरी पंडित) के रूप में हुई है। ये दोनों मधुबनी जिले के हरलाखी थाना अंतर्गत गोपालपुर गांव के निवासी हैं। मधुबनी के एसपी योगेंद्र कुमार ने शुक्रवार शाम करीब छह बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस कार्रवाई की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि एसएसबी और एसटीएफ सीतामढ़ी को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से भारत सीमा के अंतर्गत पिपरौन गांव, हरलाखी थाना, मधुबनी के रास्ते जाली नोट लेकर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आने वाला है। इस सूचना को वरीय अधिकारियों के साथ साझा किया गया। प्राप्त निर्देशों के बाद, हरलाखी थाना की पुलिस टीम, एसएसबी और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई की। भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 284/20 से भारत की ओर 200 मीटर अंदर, पिपरौन गांव के रास्ते आ रहे नीले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को देखा गया। पुलिस को देखकर वे भागने लगे, लेकिन छापामारी दल ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम मुकेश कुमार महतो और सिकिल पंडित बताया। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वे जाली नोट नेपाल के धनुषा जिले के फुलगामा थाना क्षेत्र निवासी देव नारायण यादव से लेकर भारत आ रहे थे। तलाशी के दौरान, मुकेश कुमार महतो की जेब से 200 रुपये के 173 जाली नोट और सिकिल पंडित की जेब से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामद सभी नोटों का सत्यापन पीएनबी बैंक से कराया गया, जहां वे जाली पाए गए। बैंक द्वारा इसका प्रमाण पत्र भी जारी किया गया है। इस संबंध में हरलाखी थाना में कांड संख्या 32/26, दिनांक 29.01.2024, भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 178, 179, 180, 3(5) के अंतर्गत दर्ज किया गया है। दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस, एसएसबी और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 37,600 रुपये के जाली नोटों के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस दौरान एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुकेश महतो (पिता- भोगी महतो) और सिकिल पंडित (पिता- चौधरी पंडित) के रूप में हुई है। ये दोनों मधुबनी जिले के हरलाखी थाना अंतर्गत गोपालपुर गांव के निवासी हैं। मधुबनी के एसपी योगेंद्र कुमार ने शुक्रवार शाम करीब छह बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस कार्रवाई की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि एसएसबी और एसटीएफ सीतामढ़ी को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से भारत सीमा के अंतर्गत पिपरौन गांव, हरलाखी थाना, मधुबनी के रास्ते जाली नोट लेकर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आने वाला है। इस सूचना को वरीय अधिकारियों के साथ साझा किया गया। प्राप्त निर्देशों के बाद, हरलाखी थाना की पुलिस टीम, एसएसबी और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई की। भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 284/20 से भारत की ओर 200 मीटर अंदर, पिपरौन गांव के रास्ते आ रहे नीले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को देखा गया। पुलिस को देखकर वे भागने लगे, लेकिन छापामारी दल ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम मुकेश कुमार महतो और सिकिल पंडित बताया। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वे जाली नोट नेपाल के धनुषा जिले के फुलगामा थाना क्षेत्र निवासी देव नारायण यादव से लेकर भारत आ रहे थे। तलाशी के दौरान, मुकेश कुमार महतो की जेब से 200 रुपये के 173 जाली नोट और सिकिल पंडित की जेब से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामद सभी नोटों का सत्यापन पीएनबी बैंक से कराया गया, जहां वे जाली पाए गए। बैंक द्वारा इसका प्रमाण पत्र भी जारी किया गया है। इस संबंध में हरलाखी थाना में कांड संख्या 32/26, दिनांक 29.01.2024, भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 178, 179, 180, 3(5) के अंतर्गत दर्ज किया गया है। दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *