अररिया में 12 दिन में 350 बदमाश गिरफ्तार:जिले को सुरक्षित और नशामुक्त बनाना लक्ष्य; शराब, गांजा और ब्राउन शुगर जब्त

अररिया में 12 दिन में 350 बदमाश गिरफ्तार:जिले को सुरक्षित और नशामुक्त बनाना लक्ष्य; शराब, गांजा और ब्राउन शुगर जब्त

अररिया के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) जितेंद्र कुमार ने पदभार संभालने के मात्र 12 दिनों के भीतर अपराध पर प्रभावी कार्रवाई की है। एसपी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस अल्प अवधि में जिले के विभिन्न थानों में दर्ज मामलों के 350 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। विभिन्न थाना क्षेत्रों से 91.56 ग्राम स्मैक, 198 किलोग्राम गांजा, 6.37 ग्राम ब्राउन शुगर और 82.2 लीटर प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया। 1343.5 लीटर देसी शराब जब्त शराब तस्करों के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की, जिसमें 1343.5 लीटर देसी शराब और 176.18 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। साथ ही, नशा और शराब के परिवहन में इस्तेमाल होने वाले 4 कारें, 19 बाइकें, 1 ऑटो और 1 ई-रिक्शा भी जब्त किए गए हैं। बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान 2 देसी कट्टा और 5 जिंदा गोली बरामद हुई हैं। इसके अतिरिक्त, अन्य अवैध सामग्रियों में 14 मोबाइल फोन, 24,960 रुपये नगद, 3 इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन, 2 लाइटर, 3 बैटरी, 4 चार्जर और 1 इन्वर्टर शामिल हैं। अररिया को सुरक्षित और नशामुक्त बनाना लक्ष्य एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया, “हमारा लक्ष्य अररिया को सुरक्षित और नशामुक्त बनाना है।” उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। एसपी ने जोर दिया, “जनता का सहयोग ही अपराध पर अंकुश लगाने की सबसे बड़ी ताकत है।” पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जिले में अपराधियों पर दबाव बढ़ा है और स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है। अररिया के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) जितेंद्र कुमार ने पदभार संभालने के मात्र 12 दिनों के भीतर अपराध पर प्रभावी कार्रवाई की है। एसपी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस अल्प अवधि में जिले के विभिन्न थानों में दर्ज मामलों के 350 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। विभिन्न थाना क्षेत्रों से 91.56 ग्राम स्मैक, 198 किलोग्राम गांजा, 6.37 ग्राम ब्राउन शुगर और 82.2 लीटर प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया। 1343.5 लीटर देसी शराब जब्त शराब तस्करों के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की, जिसमें 1343.5 लीटर देसी शराब और 176.18 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। साथ ही, नशा और शराब के परिवहन में इस्तेमाल होने वाले 4 कारें, 19 बाइकें, 1 ऑटो और 1 ई-रिक्शा भी जब्त किए गए हैं। बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान 2 देसी कट्टा और 5 जिंदा गोली बरामद हुई हैं। इसके अतिरिक्त, अन्य अवैध सामग्रियों में 14 मोबाइल फोन, 24,960 रुपये नगद, 3 इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन, 2 लाइटर, 3 बैटरी, 4 चार्जर और 1 इन्वर्टर शामिल हैं। अररिया को सुरक्षित और नशामुक्त बनाना लक्ष्य एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया, “हमारा लक्ष्य अररिया को सुरक्षित और नशामुक्त बनाना है।” उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। एसपी ने जोर दिया, “जनता का सहयोग ही अपराध पर अंकुश लगाने की सबसे बड़ी ताकत है।” पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जिले में अपराधियों पर दबाव बढ़ा है और स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *