35 साल का युवा बदलेगा नेपाल की सत्ता! क्या दुनिया का सबसे कम उम्र का राष्ट्रप्रमुख बनने जा रहे हैं बालेंद्र शाह?

35 साल का युवा बदलेगा नेपाल की सत्ता! क्या दुनिया का सबसे कम उम्र का राष्ट्रप्रमुख बनने जा रहे हैं बालेंद्र शाह?

Young leaders in global politics: भारतीय उपमहाद्वीप के देशों में राष्ट्र प्रमुख मध्य आयु वर्ग के हैं। लेकिन नेपाल में चुनाव जीतने के बाद बालेंद्र शाह इस रीजन ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे कम उम्र के राष्ट्रप्रमुख बनेंगे। नेपाल में जेन-जेड के विरोध के बाद वहां हुए इस सत्ता परिवर्तन ने राजनीति में उम्र और अनुभव के अवरोध को तोड़ दिया है।

भारतीय उपमहाद्वीप के देशों में राष्ट्राध्यक्षों की आयु

देश नेता आयु
नेपाल बालेंद्र शाह 35
भारत नरेंद्र मोदी 75
पाकिस्तान शाहबाज शरीफ 74
बांग्लादेश तारिक रहमान 60
भूटान टेशियरिंग टोब्गे 60
अफगानिस्तान हिबातुल्लाह अखुंनजादा 58
मालदीव मो.मुइजू 47
श्रीलंका अरुना कुमारा 57

युवा भारत की संसद में सांसदों की औसत आयु 56 साल

1952 में पहले आम चुनाव के बाद जब भारत की संसद में सदस्य पहुंचे। उस समय हर छह में से एक सांसद की आयु 35 वर्ष से कम थी। वहीं 2024 में हर 21 में से एक सांसद की आयु 35 वर्ष से कम है। वहीं सांसदों की औसत आयु भी पहली लोकसभा के बाद सबसे ज्यादा 56 वर्ष है।

लोकसभा- 35 वर्ष से कम आयु के सदस्यों की संख्या

साल संख्या
1952 82
1957 73
1962 45
1967 59
1971 44
1977 44
1980 52
1984 43
1989 31
1991 40
1996 33
1998 34
1999 29
2004 31
2009 22
2014 33
2019 21
2024 24
स्त्रोत- लोकसभा सचिवालय

विश्व में सबसे ज्यादा समय तक देश की सरकार चलाने वाले नेता

नाम देश आयु कितने वर्ष से
पॉल बिया कैमेरून 93 50
इमोमाली रहमान तजाकिस्तान 73 33
टियोडोरो मबासोगो इक्वाटोरियल गुयाना 84 46
योवेरी मुस्वेनी यूगांडा 81 40
इसाइअस अफ्वरिकी इरीट्रिया 80 34

विश्व के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री

नाम देश आयु
बालेंद्र शाह नेपाल 35 (पीएम पद का प्रमुख चेहरा)
इब्राहिम ट्राओरी  बुरकीना फासो 37
क्रिस्ट्रन फ्रॉस्टेडॉटिर आइसलैंड 37
डेनियल नोबोआ इक्वाडोर 38
मिलोज्को स्पाजिक मोंटेनिग्रो 38

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *