पटना वीमेंस कॉलेज में 24 फरवरी को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में 35 छात्राओं को गोल्ड मेडल मिलेगा। कॉलेज के वेरोनिका ऑडिटोरियम में सुबह 11:30 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। इस आयोजन में 2025 में पास होने वालीं स्नातक, बीएड और पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों की छात्राओं को डिग्रियां दी जाएंगी, जिसमें 1089 छात्राएं शामिल होंगी। सुरक्षा और अनुशासन के मद्देनजर ऑडिटोरियम के अंदर मोबाइल, खाने-पीने की वस्तुएं और पानी की बोतल ले जाना पूरी तरह मना है। दीक्षांत समारोह के लिए ड्रेस कोड किया गया लागू इस दीक्षांत समारोह के लिए ड्रेस कोड भी लागू किए गए हैं। छात्राओं को लाल या सुनहरी बॉर्डर वाली सफेद या ऑफ-व्हाइट साड़ी/सलवार सूट पहनकर आना होगा। इस दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाली सभी छात्राओं को अपनी भुगतान रसीद साथ लाना अनिवार्य है। समारोह वाले दिन ही सुबह 9 से 10 बजे के बीच अंगवस्त्र का वितरण ऑडिटोरियम के बाहर बने काउंटरों से किया जाएगा। हर एक छात्रा के साथ केवल एक अभिभावक को शामिल होने की अनुमति दी गयी है, जिन्हें सुबह 10:30 बजे तक अपना स्थान ग्रहण करना होगा। यूजी में इन छात्राओं को मिलेगा गोल्ड मेडल
पीजी में इन छात्राओं को मिलेगा गोल्ड मेडल
बीएड में इस छात्रा को मिलेगा गोल्ड मेडल पटना वीमेंस कॉलेज में 24 फरवरी को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में 35 छात्राओं को गोल्ड मेडल मिलेगा। कॉलेज के वेरोनिका ऑडिटोरियम में सुबह 11:30 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। इस आयोजन में 2025 में पास होने वालीं स्नातक, बीएड और पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों की छात्राओं को डिग्रियां दी जाएंगी, जिसमें 1089 छात्राएं शामिल होंगी। सुरक्षा और अनुशासन के मद्देनजर ऑडिटोरियम के अंदर मोबाइल, खाने-पीने की वस्तुएं और पानी की बोतल ले जाना पूरी तरह मना है। दीक्षांत समारोह के लिए ड्रेस कोड किया गया लागू इस दीक्षांत समारोह के लिए ड्रेस कोड भी लागू किए गए हैं। छात्राओं को लाल या सुनहरी बॉर्डर वाली सफेद या ऑफ-व्हाइट साड़ी/सलवार सूट पहनकर आना होगा। इस दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाली सभी छात्राओं को अपनी भुगतान रसीद साथ लाना अनिवार्य है। समारोह वाले दिन ही सुबह 9 से 10 बजे के बीच अंगवस्त्र का वितरण ऑडिटोरियम के बाहर बने काउंटरों से किया जाएगा। हर एक छात्रा के साथ केवल एक अभिभावक को शामिल होने की अनुमति दी गयी है, जिन्हें सुबह 10:30 बजे तक अपना स्थान ग्रहण करना होगा। यूजी में इन छात्राओं को मिलेगा गोल्ड मेडल
पीजी में इन छात्राओं को मिलेगा गोल्ड मेडल
बीएड में इस छात्रा को मिलेगा गोल्ड मेडल


