सहरसा में मौसम ने अचानक करवट ली है। जिले में जारी तेज बारिश के बीच मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। खासकर 21 और 22 मार्च को तेज हवा, गरज-चमक और बिजली गिरने की प्रबल संभावना जताई गई है। इधर बे मौसम बारिश से शहर में जल जमाव की स्थिति बन गई है। कृषि अनुसंधान संस्थान अगवानपुर सहरसा के कृषि मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल के अनुसार, शुक्रवार देर शाम से शुरू हुई बारिश शनिवार दोपहर 4 बजे तक लगातार जारी रही, जिसके दौरान कुल 35.1 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस बेमौसम बारिश ने खासकर गेहूं और मक्का की तैयार खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाने की आशंका है। अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हवा की रफ्तार 6 से 14 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रहने का अनुमान है और अधिकांश समय पूर्वी दिशा से हवाएं चलेंगी। मौसम के धीरे-धीरे शुष्क होने की संभावना जताई गई 21 और 22 मार्च को भारी वर्षा के आसार हैं, इसके बाद मौसम के धीरे-धीरे शुष्क होने की संभावना जताई गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण सहरसा नगर निगम क्षेत्र के कई इलाकों में जल जमाव की समस्या भी उत्पन्न हो गई है, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी की समस्या को गंभीरता से लिया गया इस संबंध में नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने बताया कि जल निकासी की समस्या को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही प्रभावित इलाकों से पानी निकालने की व्यवस्था की जाएगी। इसी बारिश में सहरसा पुलिस अधीक्षक के आवास की दीवार भी गिर गई। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। सहरसा में मौसम ने अचानक करवट ली है। जिले में जारी तेज बारिश के बीच मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। खासकर 21 और 22 मार्च को तेज हवा, गरज-चमक और बिजली गिरने की प्रबल संभावना जताई गई है। इधर बे मौसम बारिश से शहर में जल जमाव की स्थिति बन गई है। कृषि अनुसंधान संस्थान अगवानपुर सहरसा के कृषि मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल के अनुसार, शुक्रवार देर शाम से शुरू हुई बारिश शनिवार दोपहर 4 बजे तक लगातार जारी रही, जिसके दौरान कुल 35.1 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस बेमौसम बारिश ने खासकर गेहूं और मक्का की तैयार खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाने की आशंका है। अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हवा की रफ्तार 6 से 14 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रहने का अनुमान है और अधिकांश समय पूर्वी दिशा से हवाएं चलेंगी। मौसम के धीरे-धीरे शुष्क होने की संभावना जताई गई 21 और 22 मार्च को भारी वर्षा के आसार हैं, इसके बाद मौसम के धीरे-धीरे शुष्क होने की संभावना जताई गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण सहरसा नगर निगम क्षेत्र के कई इलाकों में जल जमाव की समस्या भी उत्पन्न हो गई है, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी की समस्या को गंभीरता से लिया गया इस संबंध में नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने बताया कि जल निकासी की समस्या को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही प्रभावित इलाकों से पानी निकालने की व्यवस्था की जाएगी। इसी बारिश में सहरसा पुलिस अधीक्षक के आवास की दीवार भी गिर गई। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।


