बच्चे की ढूंढ़ की खुशियां मनाने जा रहे थे 34 लोग, अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकराई, बच्चे समेत 3 की मौत, 31 घायल

बच्चे की ढूंढ़ की खुशियां मनाने जा रहे थे 34 लोग, अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकराई, बच्चे समेत 3 की मौत, 31 घायल

गोगुंदा. (उदयपुर). गोगुंदा-झाड़ोल मार्ग पर शनिवार रात एक सड़क हादसे ने खुशियों भरे पारिवारिक माहौल को मातम में बदल दिया। एक अनियंत्रित पिकअप गाड़ी शनिवार शाम 6. 30 बजे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में पिकअप सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, इनमें एक मासूम बच्चा भी शामिल है। हादसे में 31 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप में सवार सभी लोग मोड़वा गांव के काड़ फले के एक ही परिवार के और रिश्तेदारी थे।

गोगुंदा-झाड़ोल मार्ग पर मजावद गांव से आगे अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और तेज रफ्तार पिकअप सीधे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई। घायलों को तुरंत गोगुंदा चिकित्सालय लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल को उदयपुर पहुंचाया गयासूचना पर मौके पर गिर्वा डिप्टी गोपाल चंदेल सहित अधिकारी पहुंचे। थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया की हादसे में मोड़वा काड़ फला निवासी नेमीचंद (35) पुत्र नाना गमेती , लखमा गमेती (36) और पंकज (12) पुत्र भंवरलाल गमेती की मौत हो गई] वही हादसे में 13 बच्चे, 9 महिलाएं और 8 पुरुष घायल हो गए, जिन्हें उदयपुर चिकित्सालय रेफर किया गया।

हादसे के बाद अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। घायलों को सात एम्बुलेंस से उदयपुर पहुंचाया गया तो बड़ी संख्या में ग्रामीण भी चिकित्सालय पहुंचे।अस्पताल परिसर घायलों और उनके परिजनों से भर गया था। गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सभी 31 घायलों को उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय रेफर किया गया है।अस्पताल का फर्श तक घायलों से भरा हुआ है। बेड कम पड़ने के कारण कुछ घायलों का उपचार जमीन पर ही करना पड़ा।

प्रशासनिक तत्परताघटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने मोर्चा संभाला। एंबुलेंस की सहायता से घायलों को समय पर उच्च चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसा वाहन की तकनीकी खराबी के कारण हुआ या चालक की लापरवाही से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *