बिहार सरकार के 10 लाख से अधिक कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया है। इसमें ग्रुप डी के कर्मचारी से लेकर मुख्य सचिव तक शामिल हैं। जिले की कमान संभालने वाले DM की संपत्ति पर नजर डालें तो वैशाली की जिला अधिकारी वर्षा सिंह सबसे अमीर हैं। उनके पास 40 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। बिहार के जिला अधिकारियों के पास 23 किलो से ज्यादा सोना के गहने हैं। सारण और अरवल के डीएम के पास घर-जमीन नहीं है। हमने बिहार के 38 में से 34 जिलों के DM की संपत्ति का एनालिसिस किया। 4 जिलों (गया, जमुई, समस्तीपुर, सुपौल) के DM की संपत्ति का डेटा नहीं मिल पाया। भास्कर की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में जानिए, किस जिले के DM के पास कितनी प्रॉपर्टी है। वर्षा सिंह के पास 40 करोड़ की जमीन, निखिल धनराज करीब 4 kg सोना के मालिक वैशाली की डीएम वर्षा सिंह और उनके पति के पास महाराष्ट्र में 40 करोड़ रुपए से ज्यादा की जमीन है। खुद हुंडई क्रेटा में सवार होती हैं। इनके पति के नाम पर स्कूटी है। बांका के डीएम नवदीप शुक्ला के पास 1.2 किलो सोना के गहने हैं। इनकी पत्नी के पास 500 ग्राम सोना के गहने हैं। गोल्ड रखने के मामले में मुंगेर के डीएम निखिल धनराज निप्पानिकर सबसे आगे हैं। इनके पास 1 किलो सोना के गहने और इनकी पत्नी के पास 1 किलो 650 ग्राम सोना के गहने हैं। वह 1.3 किलो डिजिटल गोल्ड के मालिक हैं। वैभव श्रीवास्तव और अमरीशा बैंस के पास जमीन नहीं सारण के डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बताया है कि न उनके पास कैश है और न गहने, जमीन और घर। इनकी पत्नी के बैंक खाते में सिर्फ 30 हजार 951 रुपए हैं। अरवल की डीएम अमरीशा बैंस के पास भी अचल संपत्ति नहीं है। बक्सर की डीएम साहिला के पास 30 लाख रुपए के गहने हैं। रिची पांडे के पास ऑडी, स्वर्ण प्रभात के नाम बाइक संपत्ति के दस्तावेजों के अनुसार बिहार के डीएम ने गाड़ियों पर कम पैसे खर्च किए हैं। सीतामढ़ी के डीएम रिची पांडे सेकंड हैंड ऑडी के मालिक हैं। वहीं, नालंदा डीएम कुंदन कुमार के पास टाटा इंडिका कार है। शिवहर के डीएम स्वर्ण प्रभात के नाम पर बाइक है। मुजफ्फरपुर और सहरसा के डीएम की पत्नी के नाम पर कार है। डीएम और उनके जीवनसाथी ने सोने-चांदी में खूब किया निवेश राज्य के डीएम और उनके जीवनसाथी ने सोने-चांदी के खूब निवेश किया है। औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा के पास 2.11 kg सोना-चांदी के गहने हैं। पूर्णिया के डीएम अंशुल कुमार के पास 650 ग्राम सोना और उनकी पत्नी के पास 550 ग्राम सोना के गहने हैं। रोहतास की डीएम उदिता सिंह के पास 600 ग्राम सोना के गहने हैं। गोपालगंज डीएम से ज्यादा अमीर हैं उनकी पत्नी बिहार के कई डीएम ऐसे हैं, जिनकी पत्नी उनसे ज्यादा धनवान हैं। गोपालगंज डीएम पवन कुमार सिन्हा से ज्यादा अमीर उनकी पत्नी है। नवादा डीएम रवि प्रकाश की पत्नी के पास 90 लाख रुपए के गहने हैं। श्रीकांत शास्त्री के पास खेती की जमीन, नवीन कुमार दो फ्लैट के मालिक डीएम ने अचल संपत्ति बनाने पर भी ध्यान दिया है। इसके लिए जमीन और फ्लैट लिए हैं। बेगूसराय के डीएम श्रीकांत शास्त्री के पास खेती लायक 1.14 एकड़ जमीन है। वहीं, खगड़िया के डीएम नवीन कुमार के पास पटना में दो फ्लैट हैं। कौशल कुमार और डॉ. त्यागराजन की पत्नी के पास नकद नहीं बिहार के दो डीएम ऐसे हैं, जिन्होंने अपने संपत्ति की घोषणा में बताया है कि उनकी पत्नी के पास एक रुपए भी नकद नहीं। दरभंगा के डीएम कौशल कुमार की पत्नी के पास नकद पैसे नहीं। इसी तरह पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन की पत्नी के पास भी नकद पैसे नहीं हैं। बिहार सरकार के 10 लाख से अधिक कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया है। इसमें ग्रुप डी के कर्मचारी से लेकर मुख्य सचिव तक शामिल हैं। जिले की कमान संभालने वाले DM की संपत्ति पर नजर डालें तो वैशाली की जिला अधिकारी वर्षा सिंह सबसे अमीर हैं। उनके पास 40 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। बिहार के जिला अधिकारियों के पास 23 किलो से ज्यादा सोना के गहने हैं। सारण और अरवल के डीएम के पास घर-जमीन नहीं है। हमने बिहार के 38 में से 34 जिलों के DM की संपत्ति का एनालिसिस किया। 4 जिलों (गया, जमुई, समस्तीपुर, सुपौल) के DM की संपत्ति का डेटा नहीं मिल पाया। भास्कर की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में जानिए, किस जिले के DM के पास कितनी प्रॉपर्टी है। वर्षा सिंह के पास 40 करोड़ की जमीन, निखिल धनराज करीब 4 kg सोना के मालिक वैशाली की डीएम वर्षा सिंह और उनके पति के पास महाराष्ट्र में 40 करोड़ रुपए से ज्यादा की जमीन है। खुद हुंडई क्रेटा में सवार होती हैं। इनके पति के नाम पर स्कूटी है। बांका के डीएम नवदीप शुक्ला के पास 1.2 किलो सोना के गहने हैं। इनकी पत्नी के पास 500 ग्राम सोना के गहने हैं। गोल्ड रखने के मामले में मुंगेर के डीएम निखिल धनराज निप्पानिकर सबसे आगे हैं। इनके पास 1 किलो सोना के गहने और इनकी पत्नी के पास 1 किलो 650 ग्राम सोना के गहने हैं। वह 1.3 किलो डिजिटल गोल्ड के मालिक हैं। वैभव श्रीवास्तव और अमरीशा बैंस के पास जमीन नहीं सारण के डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बताया है कि न उनके पास कैश है और न गहने, जमीन और घर। इनकी पत्नी के बैंक खाते में सिर्फ 30 हजार 951 रुपए हैं। अरवल की डीएम अमरीशा बैंस के पास भी अचल संपत्ति नहीं है। बक्सर की डीएम साहिला के पास 30 लाख रुपए के गहने हैं। रिची पांडे के पास ऑडी, स्वर्ण प्रभात के नाम बाइक संपत्ति के दस्तावेजों के अनुसार बिहार के डीएम ने गाड़ियों पर कम पैसे खर्च किए हैं। सीतामढ़ी के डीएम रिची पांडे सेकंड हैंड ऑडी के मालिक हैं। वहीं, नालंदा डीएम कुंदन कुमार के पास टाटा इंडिका कार है। शिवहर के डीएम स्वर्ण प्रभात के नाम पर बाइक है। मुजफ्फरपुर और सहरसा के डीएम की पत्नी के नाम पर कार है। डीएम और उनके जीवनसाथी ने सोने-चांदी में खूब किया निवेश राज्य के डीएम और उनके जीवनसाथी ने सोने-चांदी के खूब निवेश किया है। औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा के पास 2.11 kg सोना-चांदी के गहने हैं। पूर्णिया के डीएम अंशुल कुमार के पास 650 ग्राम सोना और उनकी पत्नी के पास 550 ग्राम सोना के गहने हैं। रोहतास की डीएम उदिता सिंह के पास 600 ग्राम सोना के गहने हैं। गोपालगंज डीएम से ज्यादा अमीर हैं उनकी पत्नी बिहार के कई डीएम ऐसे हैं, जिनकी पत्नी उनसे ज्यादा धनवान हैं। गोपालगंज डीएम पवन कुमार सिन्हा से ज्यादा अमीर उनकी पत्नी है। नवादा डीएम रवि प्रकाश की पत्नी के पास 90 लाख रुपए के गहने हैं। श्रीकांत शास्त्री के पास खेती की जमीन, नवीन कुमार दो फ्लैट के मालिक डीएम ने अचल संपत्ति बनाने पर भी ध्यान दिया है। इसके लिए जमीन और फ्लैट लिए हैं। बेगूसराय के डीएम श्रीकांत शास्त्री के पास खेती लायक 1.14 एकड़ जमीन है। वहीं, खगड़िया के डीएम नवीन कुमार के पास पटना में दो फ्लैट हैं। कौशल कुमार और डॉ. त्यागराजन की पत्नी के पास नकद नहीं बिहार के दो डीएम ऐसे हैं, जिन्होंने अपने संपत्ति की घोषणा में बताया है कि उनकी पत्नी के पास एक रुपए भी नकद नहीं। दरभंगा के डीएम कौशल कुमार की पत्नी के पास नकद पैसे नहीं। इसी तरह पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन की पत्नी के पास भी नकद पैसे नहीं हैं।


