सहरसा नौहट्टा में 33 हजार लाइन अपग्रेड:2 से 10 अप्रैल तक सुबह 6 से 11 बजे तक नहीं आएगी बिजली

सहरसा नौहट्टा में 33 हजार लाइन अपग्रेड:2 से 10 अप्रैल तक सुबह 6 से 11 बजे तक नहीं आएगी बिजली

सहरसा के नौहट्टा में बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए विद्युत विभाग ने 33 हजार वोल्ट की पुरानी लाइन को बदलने का कार्य किया जायेगा। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सहरसा के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र नौहट्टा से जुड़ी जर्जर लाइन को नई लाइन से बदला जायेगा। इस दौरान आवश्यकतानुसार नए पोल भी लगाए जाएंगे। ताकि विद्युत आपूर्ति बेहतर हो सके। ब्रेकडाउन को रोकने के लिए किया जा रहा बदलाव विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। विभाग के अनुसार, यह कार्य विशेष रूप से बरसात के मौसम में होने वाले बार-बार के ब्रेकडाउन को रोकने के लिए किया जा रहा है। पुरानी तारों के कारण बारिश के दिनों में बिजली आपूर्ति बाधित होती थी, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी होती थी। नई लाइन लगने से बिजली आपूर्ति अधिक सुचारू और विश्वसनीय होने की उम्मीद है। लाइन अपग्रेड के दौरान सुरक्षा कारणों से नौहट्टा उपकेंद्र क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि 2 से 10 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 6 से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी। कार्य पूरा होने के बाद मिलेगी नियमित बिजली उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवधि से पहले अपने सभी जरूरी कार्य निपटा लें ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके। विभाग का कहना है कि यह अस्थायी असुविधा भविष्य में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। कार्य पूरा होने के बाद उपभोक्ताओं को अधिक स्थिर और नियमित बिजली मिलेगी। सहरसा के नौहट्टा में बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए विद्युत विभाग ने 33 हजार वोल्ट की पुरानी लाइन को बदलने का कार्य किया जायेगा। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सहरसा के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र नौहट्टा से जुड़ी जर्जर लाइन को नई लाइन से बदला जायेगा। इस दौरान आवश्यकतानुसार नए पोल भी लगाए जाएंगे। ताकि विद्युत आपूर्ति बेहतर हो सके। ब्रेकडाउन को रोकने के लिए किया जा रहा बदलाव विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। विभाग के अनुसार, यह कार्य विशेष रूप से बरसात के मौसम में होने वाले बार-बार के ब्रेकडाउन को रोकने के लिए किया जा रहा है। पुरानी तारों के कारण बारिश के दिनों में बिजली आपूर्ति बाधित होती थी, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी होती थी। नई लाइन लगने से बिजली आपूर्ति अधिक सुचारू और विश्वसनीय होने की उम्मीद है। लाइन अपग्रेड के दौरान सुरक्षा कारणों से नौहट्टा उपकेंद्र क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि 2 से 10 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 6 से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी। कार्य पूरा होने के बाद मिलेगी नियमित बिजली उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवधि से पहले अपने सभी जरूरी कार्य निपटा लें ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके। विभाग का कहना है कि यह अस्थायी असुविधा भविष्य में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। कार्य पूरा होने के बाद उपभोक्ताओं को अधिक स्थिर और नियमित बिजली मिलेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *