कोरबा में होली पर 33 लोगों को जेल:94 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

कोरबा में होली पर 33 लोगों को जेल:94 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

होली पर्व को देखते हुए कोरबा जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों, शांति भंग की आशंका वाले व्यक्तियों और रात में बेवजह घूमकर अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान 10 बिना नंबर प्लेट वाहनों पर चालानी कार्रवाई हुई। तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले 51 लोगों पर भी कार्रवाई की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 27 चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। रात में बेवजह घूमने और सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी करने वालों पर भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हुई। बीएनएसएस की धाराओं के तहत कार्रवाई पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के 28 प्रकरणों में 33 आरोपियों को पकड़ा। इसी तरह धारा 126 (B) और 135(3) बीएनएसएस के 83 प्रकरणों में 94 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई। सभी मामलों में वैधानिक कार्रवाई की गई है। जिले भर में फ्लैग मार्च जिला मुख्यालय में फ्लैग मार्च थाना कोतवाली से शुरू होकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और कोसाबाड़ी क्षेत्र तक निकाला गया। मार्च में 200 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। इसी प्रकार, थाना कटघोरा, दर्री, करतला, पाली, बांगो और दीपका क्षेत्र में भी फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस ने नागरिकों से शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील की। ध्वनि संदेश से जागरूकता अभियान पुलिस ने चारपहिया और दोपहिया वाहनों के माध्यम से गली-मोहल्लों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों से संदेश प्रसारित किया। होली और रमज़ान ईद के दौरान शांति और भाईचारे का परिचय देने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक की चेतावनी पुलिस अधीक्षक तिवारी ने कहा कि शांतिपूर्वक पर्व मनाने वालों के साथ पुलिस मित्रवत व्यवहार करेगी। हुड़दंग करने वालों, जबरन रंग लगाने वालों, नशे की हालत में वाहन चलाने वालों और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *