मधुबनी जिले में एलपीजी गैस उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले की 33 गैस एजेंसियों ने होम डिलीवरी सेवा शुरू कर दी है। इसके साथ ही, सोशल मीडिया और जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। यह जानकारी बुधवार शाम मधुबनी के जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने दी। जिले में आईओसीएल, एचपीसीएल और बीपीसीएल जैसी विभिन्न कंपनियों की कुल 103 एलपीजी गैस एजेंसियां कार्यरत हैं, जिनके 9 लाख 61 हजार 36 उपभोक्ता हैं। 1 मार्च से 17 मार्च तक कुल 2 लाख 42 हजार 439 उपभोक्ताओं ने बुकिंग की, जिसमें से 1 लाख 90 हजार 625 एलपीजी गैस सिलेंडर वितरित किए गए। मंगलवार को 11 हजार 906 एलपीजी गैस के लिए बुकिंग की गई थी। प्रतिदिन 175 सिलेंडर कम हो रहे प्राप्त जिले में दैनिक गैस सिलेंडर की औसत बिक्री 13 हजार 590 है, जबकि प्रतिदिन 13 हजार 415 सिलेंडर प्राप्त होते हैं। वर्तमान में 54 हजार 906 बुकिंग प्रतीक्षा में हैं, और 46 हजार 469 सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है। एलपीजी गैस से संबंधित सुझावों और समस्याओं का निराकरण गूगल लिंक, फेसबुक पेज और जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06276-222576 पर प्राप्त होने पर तुरंत किया जा रहा है। कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए गठित टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। दिव्यांगों-बुजुर्गों के लिए अलग लाइन की व्यवस्था सभी गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम और महिलाओं, दिव्यांगों तथा बुजुर्गों के लिए अलग से विशेष लाइन की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि शीघ्र ही जिले की अन्य एजेंसियां भी होम डिलीवरी सेवा शुरू करेंगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अपनी आवश्यकतानुसार डिमांड करने के लिए जिला द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक का उपयोग करने का निर्देश दिया गया है, ताकि प्राथमिकता के आधार पर उन्हें व्यावसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा सकें। मधुबनी जिले में एलपीजी गैस उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले की 33 गैस एजेंसियों ने होम डिलीवरी सेवा शुरू कर दी है। इसके साथ ही, सोशल मीडिया और जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। यह जानकारी बुधवार शाम मधुबनी के जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने दी। जिले में आईओसीएल, एचपीसीएल और बीपीसीएल जैसी विभिन्न कंपनियों की कुल 103 एलपीजी गैस एजेंसियां कार्यरत हैं, जिनके 9 लाख 61 हजार 36 उपभोक्ता हैं। 1 मार्च से 17 मार्च तक कुल 2 लाख 42 हजार 439 उपभोक्ताओं ने बुकिंग की, जिसमें से 1 लाख 90 हजार 625 एलपीजी गैस सिलेंडर वितरित किए गए। मंगलवार को 11 हजार 906 एलपीजी गैस के लिए बुकिंग की गई थी। प्रतिदिन 175 सिलेंडर कम हो रहे प्राप्त जिले में दैनिक गैस सिलेंडर की औसत बिक्री 13 हजार 590 है, जबकि प्रतिदिन 13 हजार 415 सिलेंडर प्राप्त होते हैं। वर्तमान में 54 हजार 906 बुकिंग प्रतीक्षा में हैं, और 46 हजार 469 सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है। एलपीजी गैस से संबंधित सुझावों और समस्याओं का निराकरण गूगल लिंक, फेसबुक पेज और जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06276-222576 पर प्राप्त होने पर तुरंत किया जा रहा है। कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए गठित टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। दिव्यांगों-बुजुर्गों के लिए अलग लाइन की व्यवस्था सभी गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम और महिलाओं, दिव्यांगों तथा बुजुर्गों के लिए अलग से विशेष लाइन की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि शीघ्र ही जिले की अन्य एजेंसियां भी होम डिलीवरी सेवा शुरू करेंगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अपनी आवश्यकतानुसार डिमांड करने के लिए जिला द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक का उपयोग करने का निर्देश दिया गया है, ताकि प्राथमिकता के आधार पर उन्हें व्यावसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा सकें।


