शिविर में 32 हाउस होल्डरों ने जमा किए ढाई लाख रुपए होल्डिंग टैक्स

शिविर में 32 हाउस होल्डरों ने जमा किए ढाई लाख रुपए होल्डिंग टैक्स

सिटी रिपोर्टर|जहानाबाद नगरपरिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के आदेश अनुसार शहर के वार्ड संख्या 08 में होल्डिंग टैक्स वसूली शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में ब्याज और पेनाल्टी मुक्त होल्डिंग टैक्स वसूली किया गया। होल्डिंग टैक्स शिविर की अध्यक्षता स्थानीय नगर पार्षद पूजा भारद्वाज ने की। शिविर में उपस्थित नप के टैक्स दरोगा अशोक सिंह ने कहा कि बिहार सरकार ने संपत्ति कर में ब्याज और जुर्माने पर छूट की योजना शुरू की है। 31 मार्च 2026 तक बकाया कर का एकमुश्त भुगतान करने पर होल्डिंग स्वामियों को ब्याज और जुर्माना नहीं देना होगा। यह योजना सभी प्रकार की संपत्तियों पर लागू है। करदाता नगरपरिषद कार्यालय जाकर भी भुगतान कर सकते हैं। इस योजना से जहानाबाद के नागरिकों को लाभ होगा। इस संबंध में नगर पार्षद पूजा भारद्वाज द्वारा बताया गया कि काफी दिनों से क्षेत्रवासियों के द्वारा वार्ड में कैम्प लगाने के लिए माँग की जा रही थी। आज वार्ड 08 के जगदीश नगर स्थित पार्षद कार्यालय पर सोमवार को लगभग पंद्रह वर्षों बाद नगरपरिषद द्वारा यह शिविर वार्डों में लगाया गया है, जो पूरी तरह से ब्याज एवं पेनाल्टी मुक्त शिविर था। पार्षद भारद्वाज ने बताया कि वार्ड के विभिन्न टैक्स बकाएदारों ने अपना टैक्स जमा कराया। 32 लोंगों द्वारा विभाग को लगभग ढाई लाख का टैक्स जमा किया गया। शिविर में नगर पार्षद प्रतिनिधि प्रहलाद भारद्वाज, नप कार्यालय कर्मी शोषित कुमार, टैक्स दरोगा अशोक सिंह तथा स्थानीय आमजन सदन शर्मा, सोनु सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, राहुल कुमार, गौरव कुमार सहित अनेकों लोग उपस्थित थे। सिटी रिपोर्टर|जहानाबाद नगरपरिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के आदेश अनुसार शहर के वार्ड संख्या 08 में होल्डिंग टैक्स वसूली शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में ब्याज और पेनाल्टी मुक्त होल्डिंग टैक्स वसूली किया गया। होल्डिंग टैक्स शिविर की अध्यक्षता स्थानीय नगर पार्षद पूजा भारद्वाज ने की। शिविर में उपस्थित नप के टैक्स दरोगा अशोक सिंह ने कहा कि बिहार सरकार ने संपत्ति कर में ब्याज और जुर्माने पर छूट की योजना शुरू की है। 31 मार्च 2026 तक बकाया कर का एकमुश्त भुगतान करने पर होल्डिंग स्वामियों को ब्याज और जुर्माना नहीं देना होगा। यह योजना सभी प्रकार की संपत्तियों पर लागू है। करदाता नगरपरिषद कार्यालय जाकर भी भुगतान कर सकते हैं। इस योजना से जहानाबाद के नागरिकों को लाभ होगा। इस संबंध में नगर पार्षद पूजा भारद्वाज द्वारा बताया गया कि काफी दिनों से क्षेत्रवासियों के द्वारा वार्ड में कैम्प लगाने के लिए माँग की जा रही थी। आज वार्ड 08 के जगदीश नगर स्थित पार्षद कार्यालय पर सोमवार को लगभग पंद्रह वर्षों बाद नगरपरिषद द्वारा यह शिविर वार्डों में लगाया गया है, जो पूरी तरह से ब्याज एवं पेनाल्टी मुक्त शिविर था। पार्षद भारद्वाज ने बताया कि वार्ड के विभिन्न टैक्स बकाएदारों ने अपना टैक्स जमा कराया। 32 लोंगों द्वारा विभाग को लगभग ढाई लाख का टैक्स जमा किया गया। शिविर में नगर पार्षद प्रतिनिधि प्रहलाद भारद्वाज, नप कार्यालय कर्मी शोषित कुमार, टैक्स दरोगा अशोक सिंह तथा स्थानीय आमजन सदन शर्मा, सोनु सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, राहुल कुमार, गौरव कुमार सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *