Ullas Nav Bharat Literacy Program नरसिंहपुर. उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत रविवार को जिले के 1276 सामाजिक चेतना केंद्रों परमूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक मूल्यांकन परीक्षा आयोजित हुई। जिसमें 31 हजार 195 असाक्षर शामिल हुए।
अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण कलेक्टर रजनी सिंह के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश के मार्गदर्शन में यह परीक्षा हुई। जिला सह समन्वयक साक्षरता जिला शिक्षा केन्द्र नरसिंहपुर अखलेश राजोरिया ने बताया कि मूल्यांकन परीक्षा में जिले के कुल 31195 असाक्षरों में पुरुष 15063 एवं 16132 महिला असाक्षर शामिल हुए। जिसमें विकासखंड सांईखेड़ा में 3355 पुरूष व 3285 महिला, विकासखंड चीचली में 3 हजार 175 पुरूष व 3 हजार 489 महिला, विकासखंड करेली में 2 हजार 145 पुरूष व 2 हजार 354 महिला, विकासखंड नरसिंहपुर में एक हजार 880 पुरूष व 2 हजार 390 महिला, विकासखंड गोटेगांव में 2 हजार 158 पुरूष व 2 हजार 251 महिला और विकासखंड चांवरपाठा में 2 हजार 350 पुरूष व 2 हजार 363 महिला शामिल हुए।
शिक्षकों ने लगाया तिलक
सामाजिक चेतना केन्द्रों पर तिलक लगाकर असाक्षरों का स्वागत किया गया। मूल्यांकन के दौरान जिला परियोजना समन्वयक मनीष चौकसे, जिला सह समन्वयक साक्षरता अखलेश राजोरिया विकासखंड सह समन्वयक साक्षरता विजय नामदेव संकुल समन्वयक एलपी गिर्दोनिया द्वारा सामाजिक चेतना केंद्र शासकीय प्राथमिक शाला तलापार एवं निरंजन वार्ड का अवलोकन किया गया। केंद्रों का एपीसी, बीआरसी, बीएसी, जनशिक्षकों, विकासखंड सह समन्वयक द्वारा संबंधित सामाजिक चेतना केंद्रों का अवलोकन किया गया। मूल्यांकन में केंद्र के नोडल अधिकारी अक्षरसाथियों, पर्यवेक्षण कार्य में संलग्न शिक्षकों द्वारा केंद्र पर ही मूल्यांकन कर प्राप्तांको की एनआइएलपी एप पर प्रविष्टि की गई।
मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता परीक्षा में 31 हजार 195 असाक्षर रहे शामिल


