भोपाल नगर निगम ने 31 संपत्तियां कुर्क की हैं। कुल 95 लाख रुपए बकाया होने पर यह कार्रवाई की गई है। बुधवार को भी निगम कार्रवाई करेगा। निगम संपत्ति कर सहित अन्य करों एवं शुल्कों की वसूली प्रभावी ढंग से कर रहा है। साथ ही करों का भुगतान न करने वालों के विरुद्ध संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी हो रही है। मंगलवार को अमले ने गोविंदपुरा एवं मध्य विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 7 जोन क्षेत्रों के 31 बड़े बकायादारों के विरुद्ध संपत्तियां कुर्क की। कुर्क संपत्तियों में एमपी नगर क्षेत्र की 2 संपत्ति शामिल हैं। इन पर 36 लाख 26 हजार 806 रुपए सहित अन्य जोन क्षेत्रों की 29 संपत्तियों के भवन स्वामियों द्वारा 58 लाख 86 हजार 115 रुपए की राशि का भुगतान नहीं की गई। इन पर हुई कार्रवाई
वार्ड-45 के भवन क्र. 231 एमपी नगर जोन-2 के बकायादार एचएनएम लिजिन पर संपत्ति कर 18 लाख 3 हजार 445 रुपए बकाया है। भुगतान न करने पर उक्त भवन के मुख्य द्वार पर तालाबंदी की गई। मनोज एवं ज्योति सोमवंशी द्वारा 14 लाख 43 हजार 361 रुपए का भुगतान न करने पर उक्त भवन के मुख्य द्वार पर तालाबंदी की। यहां भी हुई कार्रवाई
इस्लामी गेट, तांगा स्टैंड क्षेत्र, एलजीएफ 7 सिटी ट्रेड सेंटर, मालवीय नगर सेंट्रल मार्केट के द्वितीय तल, जहांगीराबाद, बावड़ियाकलां, आकृति सिटी स्थित गोल्ड विला, जाटखेड़ी, बागमुगालिया, निर्मल पैलेस, अमरावत खुर्द, शहनाई गार्डन पटेल नगर, सिद्धार्थ लेकसिटी, कल्पना नगर, सोनागिरी रचना विहार, दुर्गेश विहार कॉलोनी, इंद्रपुरी, औद्योगिक क्षेत्र गोविंदपुरा, अयोध्या नगर, भानपुर समेत कई इलाकों में भी कार्रवाई की गई।


