दरभंगा NH-27 पर ट्रक चालक से 30 हजार लूट:चार पहिया सवार बदमाशों ने मारपीट कर लूटा, वाहन जब्त; एक हिरासत में

दरभंगा NH-27 पर ट्रक चालक से 30 हजार लूट:चार पहिया सवार बदमाशों ने मारपीट कर लूटा, वाहन जब्त; एक हिरासत में

दरभंगा-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-27 पर 27 दिसंबर की देर शाम एक ट्रक चालक से मारपीट कर 30 हजार रुपए लूट लिए गए। यह घटना सिमरी थाना क्षेत्र में हुई। अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद स्कॉर्पियो वाहन से मुजफ्फरपुर की ओर फरार हो गए। सूचना मिलते ही सिमरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और स्कॉर्पियो को मुजफ्फरपुर से जब्त कर लिया। हालांकि, घने कोहरे का फायदा उठाकर बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बालू बेचकर घर लौट रहा था पीड़ित ट्रक चालक की पहचान पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के लाखन टोला निवासी लक्ष्मण यादव के रूप में हुई है। लक्ष्मण यादव ने पुलिस को बताया कि वह जयनगर से बालू बेचकर शनिवार रात ट्रक से पटना लौट रहे था। इसी दौरान देर शाम सिमरी के पास फोरलेन सड़क पर स्थित एक होटल के समीप काले रंग की स्कॉर्पियो ने उनके ट्रक को ओवरटेक कर आगे से रोक लिया। बदमाशों ने ट्रक चालक से की मारपीट स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने ट्रक चालक को जबरन नीचे उतारा और उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान अपराधियों ने चालक की जेब से 30 हजार रुपए छीन लिए। बदमाशों ने चालक का मोबाइल फोन भी जमीन पर पटक कर क्षतिग्रस्त कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी स्कॉर्पियो में सवार होकर मुजफ्फरपुर की दिशा में तेजी से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सिमरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चिह्नित काले रंग की स्कॉर्पियो का पीछा करना शुरू किया। पुलिस को पीछा करते देख स्कॉर्पियो में सवार करीब पांच अपराधी घने कोहरे का लाभ उठाकर वाहन से उतर गए और अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी सिमरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि ट्रक चालक के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया। दरभंगा-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-27 पर 27 दिसंबर की देर शाम एक ट्रक चालक से मारपीट कर 30 हजार रुपए लूट लिए गए। यह घटना सिमरी थाना क्षेत्र में हुई। अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद स्कॉर्पियो वाहन से मुजफ्फरपुर की ओर फरार हो गए। सूचना मिलते ही सिमरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और स्कॉर्पियो को मुजफ्फरपुर से जब्त कर लिया। हालांकि, घने कोहरे का फायदा उठाकर बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बालू बेचकर घर लौट रहा था पीड़ित ट्रक चालक की पहचान पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के लाखन टोला निवासी लक्ष्मण यादव के रूप में हुई है। लक्ष्मण यादव ने पुलिस को बताया कि वह जयनगर से बालू बेचकर शनिवार रात ट्रक से पटना लौट रहे था। इसी दौरान देर शाम सिमरी के पास फोरलेन सड़क पर स्थित एक होटल के समीप काले रंग की स्कॉर्पियो ने उनके ट्रक को ओवरटेक कर आगे से रोक लिया। बदमाशों ने ट्रक चालक से की मारपीट स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने ट्रक चालक को जबरन नीचे उतारा और उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान अपराधियों ने चालक की जेब से 30 हजार रुपए छीन लिए। बदमाशों ने चालक का मोबाइल फोन भी जमीन पर पटक कर क्षतिग्रस्त कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी स्कॉर्पियो में सवार होकर मुजफ्फरपुर की दिशा में तेजी से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सिमरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चिह्नित काले रंग की स्कॉर्पियो का पीछा करना शुरू किया। पुलिस को पीछा करते देख स्कॉर्पियो में सवार करीब पांच अपराधी घने कोहरे का लाभ उठाकर वाहन से उतर गए और अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी सिमरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि ट्रक चालक के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *