उपद्रव मामले में 30 नामजद और 200 अज्ञात पर FIR:दरभंगा में 6 आरोपी गिरफ्तार; बच्ची से रेप और हत्या के बाद जमकर बवाल काटा था

उपद्रव मामले में 30 नामजद और 200 अज्ञात पर FIR:दरभंगा में 6 आरोपी गिरफ्तार; बच्ची से रेप और हत्या के बाद जमकर बवाल काटा था

दरभंगा में रविवार को 6 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। शव गांव के बाहर तालाब किनारे मिला। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। जमकर बवाल काटा। आक्रोशित भीड़ ने सड़क पर उत्पात मचाते हुए वाहनों में आगजनी, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ कर दी। जिससे इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थिति को संभालने के लिए 10 थानों की पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान करते हुए 30 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। देर रात विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सुंदरपुर बेला इलाके में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। एसडीएम विकास कुमार और एसडीपीओ राजीव कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर हिंसा और तोड़फोड़ में शामिल लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उपद्रव और कानून व्यवस्था भंग करने वालों की पहचान कर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है। लोगों से शांति बनाए रखने और कानून हाथ में न लेने की अपील की है। जानिए क्या है पूरा मामला बच्ची शनिवार शाम से लापता थी। परिजन लगातार उसे खोज रहे थे। देर रात गांव के बाहर तालाब के पास कुछ कुत्ते भौंक रहे थे। जिसके बाद परिवार के लोगों को शक हुआ। परिजन मौके पर पहुंचे तो तालाब के किनारे दीवार के पास बच्ची खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इधर, घटना के विरोध में रविवार को गुस्साए लोगों ने दरभंगा के मुख्य मार्ग पर सुंदरपुर बेला मंदिर के पास सड़क जाम कर दिया। गुस्साई भीड़ ने ऑटो को आग के हवाले कर दिया। पुलिस पर पथराव किया। पत्थरबाजी में एसडीएम को पैर में चोट लगी है। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। इस दौरान सड़क पर पुलिस पिस्टल लहराते दिखी। 3 घंटे बाद 10 थानों की पुलिस ने हालात को काबू में किया। दरभंगा में रविवार को 6 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। शव गांव के बाहर तालाब किनारे मिला। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। जमकर बवाल काटा। आक्रोशित भीड़ ने सड़क पर उत्पात मचाते हुए वाहनों में आगजनी, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ कर दी। जिससे इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थिति को संभालने के लिए 10 थानों की पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान करते हुए 30 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। देर रात विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सुंदरपुर बेला इलाके में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। एसडीएम विकास कुमार और एसडीपीओ राजीव कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर हिंसा और तोड़फोड़ में शामिल लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उपद्रव और कानून व्यवस्था भंग करने वालों की पहचान कर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है। लोगों से शांति बनाए रखने और कानून हाथ में न लेने की अपील की है। जानिए क्या है पूरा मामला बच्ची शनिवार शाम से लापता थी। परिजन लगातार उसे खोज रहे थे। देर रात गांव के बाहर तालाब के पास कुछ कुत्ते भौंक रहे थे। जिसके बाद परिवार के लोगों को शक हुआ। परिजन मौके पर पहुंचे तो तालाब के किनारे दीवार के पास बच्ची खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इधर, घटना के विरोध में रविवार को गुस्साए लोगों ने दरभंगा के मुख्य मार्ग पर सुंदरपुर बेला मंदिर के पास सड़क जाम कर दिया। गुस्साई भीड़ ने ऑटो को आग के हवाले कर दिया। पुलिस पर पथराव किया। पत्थरबाजी में एसडीएम को पैर में चोट लगी है। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। इस दौरान सड़क पर पुलिस पिस्टल लहराते दिखी। 3 घंटे बाद 10 थानों की पुलिस ने हालात को काबू में किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *