बसतपुर में 30 किलो गांजा जब्त, ऑटो चालक हिरासत में:झीम नदी पुल पर पुलिस ने की कार्रवाई

बसतपुर में 30 किलो गांजा जब्त, ऑटो चालक हिरासत में:झीम नदी पुल पर पुलिस ने की कार्रवाई

सीतामढ़ी में बसतपुर के निकट इंडो-नेपाल पथ स्थित झीम नदी पुल पर पुलिस ने गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक ऑटो से लगभग 30 किलो प्रतिबंधित गांजा जब्त किया और चालक को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई सोमवार संध्या गश्त के दौरान की गई। पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक निधि कुमारी और सशस्त्र बल ने संदिग्ध ऑटो को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ऑटो से छह बंडलों में छिपाकर रखा गया लगभग 30 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ऑटो चालक से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार, इस पूछताछ से गांजा तस्करी से जुड़े एक बड़े रैकेट का खुलासा होने की संभावना है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। सीतामढ़ी में बसतपुर के निकट इंडो-नेपाल पथ स्थित झीम नदी पुल पर पुलिस ने गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक ऑटो से लगभग 30 किलो प्रतिबंधित गांजा जब्त किया और चालक को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई सोमवार संध्या गश्त के दौरान की गई। पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक निधि कुमारी और सशस्त्र बल ने संदिग्ध ऑटो को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ऑटो से छह बंडलों में छिपाकर रखा गया लगभग 30 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ऑटो चालक से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार, इस पूछताछ से गांजा तस्करी से जुड़े एक बड़े रैकेट का खुलासा होने की संभावना है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *