बार एसोसिएशन चुनाव: आखिरी दिन 30 दावेदारों ने किया नामांकन:दिन भर कचहरी से निकलते जुलूस, 12 को होगी पत्रों की जांच

बार एसोसिएशन चुनाव: आखिरी दिन 30 दावेदारों ने किया नामांकन:दिन भर कचहरी से निकलते जुलूस, 12 को होगी पत्रों की जांच

बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, महामंत्री समेत 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 30 प्रत्याशियों ने नामांकन कराए। कुछ प्रत्याशियों ने सादगी के साथ नामांकन कराया तो कुछ ने कचहरी परिसर में समर्थकों के साथ जुलूस निकाल कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। दिन भर पूरी कचहरी समर्थकों के नारों से गूंजती रही, गलियां पोस्टरों और पर्चियों से पटी रही। जगह–जगह पर लोग प्रत्याशी समर्थकों के साथ गुट बनाकर चुनावी रणनीति तैयार करते दिखे। बार एसोसिएशन के राम अवतार महाना हॉल में एल्डर्स कमेटी की देखरेख में शुक्रवार सुबह 11 बजे से दूसरे दिन की नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई। अध्यक्ष पद के लिए दिनेश चंद्र शुक्ला, योगेंद्र अवस्थी, पूर्व लॉयर्स अध्यक्ष रवींद्र कुमार शर्मा, सर्वेश कुशवाहा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। महामंत्री पद के लिए सुशील यादव, रामजी दुबे ने नामांकन कराया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान एल्डर्स कमेटी जुलूस निकालने व नारेबाजी करने वालों को समय–समय पर निर्देशित करती रही। नामांकन स्थल पर भीड़ जुटाने वालों के साथ कड़ाई की गई। 12 दिसंबर को नामांकन पत्रों को जांच की जाएगी। वहीं 13 दिसंबर नामांकन वापसी की आखिरी तारीख है। इस दौरान चेयरमैन उमाशंकर गुप्ता के साथ मेंबर ओम प्रकाश मिश्रा, सतीश चंद्र कुलश्रेष्ठ, शिवशरण मिश्रा, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *