फाजिल्का के सीआईए स्टाफ पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे एक पिस्टल और मैगजीन बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि पुलिस पार्टी गश्त पर थी कि रास्ते में की गई नाकाबंदी के दौरान तीन युवकों को काबू किया गया। तलाशी के दौरान उनसे एक पिस्टल और एक मैगजीन बरामद हुआ है। बरामद की गई पिस्टल जिगाना कंपनी की बताई जा रही है। फिलहाल आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान यहूना सिंह, गुरप्रीत सिंह और रिंकू सिंह वासी गांव हजारा राम सिंह वाला के रूप में हुई है। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और पूछताछ की जाएगी कि ये पिस्टल वह कहां से लाए थे और कहा बेचने की फिराक में थे। आखिरकार उनके नेटवर्क में और कौन कौन शामिल है।


