पटना नारकोटिक्स टीम पर हमला मामले में 3 महिलाएं गिरफ्तार:अब तक 7 आरोपी पकड़ाए; 7 नामजद सहित 60 अज्ञात के खिलाफ FIR है दर्ज

पटना नारकोटिक्स टीम पर हमला मामले में 3 महिलाएं गिरफ्तार:अब तक 7 आरोपी पकड़ाए; 7 नामजद सहित 60 अज्ञात के खिलाफ FIR है दर्ज

राजधानी पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चिन्ना कोठी में रविवार को की गई छापेमारी में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार, अब तक करीब 30 आरोपियों की पहचान कर ली गई है। CCTV फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर अन्य लोगों की पहचान की कोशिश जारी है। शरारती तत्वों को नहीं बख्शेंगे- पुलिस थानेदार पल्लव ने बताया कि, रविवार के दिन भी पटना पुलिस की ओर से चिन्ना कोठी में शरारती तत्वों के खिलाफ रेड की गई, जिसमें 3 महिलाएं पकड़ी गई हैं। एक का अपराधिक इतिहास भी पाया गया है। थानेदार ने कहा कि, ‘किसी भी शरारती तत्व को नहीं बख्शा जायेगा। लगातार कार्रवाई जारी है। अब तक इस मामले में सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।’ क्या है पूरा मामला नारकोटिक्स टीम को पटना के चीन कोठी में मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर 5 सदस्यी नारकोटिक्स की टीम ने बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चिन्ना कोठी में 17 मार्च की सुबह 11:45 बजे छापेमारी करने पहुंची थी। रेड के दौरान नारकोटिक्स टीम सादे लिबास में थी। इस दौरान मादक पदार्थ स्मैक की पुड़िया बेचते हुए आकाश धांगर नाम का आरोपी पकड़ा गया था। टीम उसे पड़कर आगे बढ़ने लगी। तभी वहां मौजूद शरारती तत्वों ने रोड़ेबाजी शुरू कर दी और नारकोटिक्स टीम पर ईंट पत्थर फेंकने लगे। बीच बचाव में करनी पड़ी दो राउंड फायरिंग कुछ शरारती तत्वों ने आकाश को बचाने के लिए उसके हाथ में से स्मैक की पुड़िया और कैश रुपए छीनकर नाले में भी फेंक दिए। हालांकि, आकाश स्मैक की पुड़िया और लगभग 6500 कैश रुपए के साथ पकड़ा गया था। इस दौरान बीच बचाव में नारकोटिक्स की टीम की ओर से दो राउंड फायरिंग करनी पड़ी। इस घटना को लेकर बुद्धा कॉलोनी थाने में 7 नामजद और 60 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। राजधानी पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चिन्ना कोठी में रविवार को की गई छापेमारी में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार, अब तक करीब 30 आरोपियों की पहचान कर ली गई है। CCTV फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर अन्य लोगों की पहचान की कोशिश जारी है। शरारती तत्वों को नहीं बख्शेंगे- पुलिस थानेदार पल्लव ने बताया कि, रविवार के दिन भी पटना पुलिस की ओर से चिन्ना कोठी में शरारती तत्वों के खिलाफ रेड की गई, जिसमें 3 महिलाएं पकड़ी गई हैं। एक का अपराधिक इतिहास भी पाया गया है। थानेदार ने कहा कि, ‘किसी भी शरारती तत्व को नहीं बख्शा जायेगा। लगातार कार्रवाई जारी है। अब तक इस मामले में सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।’ क्या है पूरा मामला नारकोटिक्स टीम को पटना के चीन कोठी में मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर 5 सदस्यी नारकोटिक्स की टीम ने बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चिन्ना कोठी में 17 मार्च की सुबह 11:45 बजे छापेमारी करने पहुंची थी। रेड के दौरान नारकोटिक्स टीम सादे लिबास में थी। इस दौरान मादक पदार्थ स्मैक की पुड़िया बेचते हुए आकाश धांगर नाम का आरोपी पकड़ा गया था। टीम उसे पड़कर आगे बढ़ने लगी। तभी वहां मौजूद शरारती तत्वों ने रोड़ेबाजी शुरू कर दी और नारकोटिक्स टीम पर ईंट पत्थर फेंकने लगे। बीच बचाव में करनी पड़ी दो राउंड फायरिंग कुछ शरारती तत्वों ने आकाश को बचाने के लिए उसके हाथ में से स्मैक की पुड़िया और कैश रुपए छीनकर नाले में भी फेंक दिए। हालांकि, आकाश स्मैक की पुड़िया और लगभग 6500 कैश रुपए के साथ पकड़ा गया था। इस दौरान बीच बचाव में नारकोटिक्स की टीम की ओर से दो राउंड फायरिंग करनी पड़ी। इस घटना को लेकर बुद्धा कॉलोनी थाने में 7 नामजद और 60 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *