मंडी मेडिकल कॉलेज के 3 ट्रेनी डॉक्टर हॉस्टल से निकाले:जूनियर छात्र से मारपीट करने पर कार्रवाई; तीनों पर 20-20 हजार रुपए जुर्माना

मंडी मेडिकल कॉलेज के 3 ट्रेनी डॉक्टर हॉस्टल से निकाले:जूनियर छात्र से मारपीट करने पर कार्रवाई; तीनों पर 20-20 हजार रुपए जुर्माना

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में जूनियर छात्र से मारपीट के मामले में कॉलेज प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। तीन प्रशिक्षु डॉक्टरों को एक वर्ष के लिए छात्रावास से निष्कासित कर दिया गया है। साथ ही, उन पर 20-20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है और तीन महीने के लिए शैक्षणिक कक्षाओं से निलंबित कर दिया गया है। 18 दिसंबर को हुई थी घटना यह घटना 18 दिसंबर की शाम की है। एमबीबीएस तृतीय वर्ष के दो प्रशिक्षु डॉक्टरों ने छात्रावास के एक कमरे में घुसकर द्वितीय वर्ष के एक जूनियर छात्र के साथ मारपीट की थी। पीड़ित छात्र शिमला का रहने वाला है। उसने अगले दिन कॉलेज प्रशासन और स्थानीय पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। जांच कमेटी ने की पुष्टि मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने तत्काल जांच कमेटी गठित की। जांच में पाया गया कि आरोपियों ने नियमों का उल्लंघन करते हुए जूनियर छात्र के कमरे में घुसकर मारपीट की थी। आपसी कहासुनी का भी जिक्र कमेटी की जांच में यह भी सामने आया कि घटना से पहले दोनों पक्षों के बीच आपसी कहासुनी और उकसावे की स्थिति बनी थी, जिसे बाद में पीड़ित पक्ष ने रैगिंग का रूप देने का प्रयास किया। इस पर कॉलेज की एंटी-रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई। कमेटी की सिफारिश पर कार्रवाई सभी साक्ष्यों और बयानों पर विचार करने के बाद कमेटी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की। इसके आधार पर तीनों प्रशिक्षु डॉक्टरों को एक वर्ष के लिए छात्रावास से निष्कासित किया गया, 20-20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और तीन महीने के लिए शैक्षणिक कक्षाओं से निलंबित कर दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *