मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधमा वार्ड नौ में गुरुवार की रात चोरों ने एक ही दरवाजे पर खड़े तीन ट्रैक्टरों की बैटरी चोरी कर ली। इस घटना को लेकर पीड़ित मोहम्मद शकील ने भर्राही थाना में आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने अपने आवेदन में बताया कि 5 फरवरी की रात वह अपने दरवाजे पर सो रहे थे। उनके तीनों ट्रैक्टर घर के सामने ही खड़े थे। देर रात चोरों ने मौका पाकर तीनों ट्रैक्टरों की बैटरी खोलकर चोरी कर ली। सुबह जब वे उठे तो ट्रैक्टर स्टार्ट नहीं हुआ, तब जाकर चोरी की जानकारी हुई। चोरी गई बैटरियों की कुल कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई जा रही है। चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों ने बताया कि हाल के दिनों में क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव और आसपास का इलाका अब स्मैक पीने वालों का अड्डा बनता जा रहा है। नशे की लत में फंसे कई युवा पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। स्मैक पीने वालों पर कार्रवाई नहीं की गई
स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय संदिग्ध युवक गांव में घूमते रहते हैं, लेकिन पुलिस की गश्ती न के बराबर है। कई बार इसकी शिकायत की गई, इसके बावजूद स्मैक पीने वालों और नशे के धंधे से जुड़े लोगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते नशे के कारोबार और स्मैक पीने वालों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो चोरी, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाएं और बढ़ सकती हैं। पीड़ित मोहम्मद शकील ने भर्राही थाना अध्यक्ष से चोरी की घटना की तत्काल जांच कर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों ने क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने और नशे के खिलाफ अभियान चलाने की अपील की है। फिलहाल पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधमा वार्ड नौ में गुरुवार की रात चोरों ने एक ही दरवाजे पर खड़े तीन ट्रैक्टरों की बैटरी चोरी कर ली। इस घटना को लेकर पीड़ित मोहम्मद शकील ने भर्राही थाना में आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने अपने आवेदन में बताया कि 5 फरवरी की रात वह अपने दरवाजे पर सो रहे थे। उनके तीनों ट्रैक्टर घर के सामने ही खड़े थे। देर रात चोरों ने मौका पाकर तीनों ट्रैक्टरों की बैटरी खोलकर चोरी कर ली। सुबह जब वे उठे तो ट्रैक्टर स्टार्ट नहीं हुआ, तब जाकर चोरी की जानकारी हुई। चोरी गई बैटरियों की कुल कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई जा रही है। चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों ने बताया कि हाल के दिनों में क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव और आसपास का इलाका अब स्मैक पीने वालों का अड्डा बनता जा रहा है। नशे की लत में फंसे कई युवा पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। स्मैक पीने वालों पर कार्रवाई नहीं की गई
स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय संदिग्ध युवक गांव में घूमते रहते हैं, लेकिन पुलिस की गश्ती न के बराबर है। कई बार इसकी शिकायत की गई, इसके बावजूद स्मैक पीने वालों और नशे के धंधे से जुड़े लोगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते नशे के कारोबार और स्मैक पीने वालों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो चोरी, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाएं और बढ़ सकती हैं। पीड़ित मोहम्मद शकील ने भर्राही थाना अध्यक्ष से चोरी की घटना की तत्काल जांच कर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों ने क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने और नशे के खिलाफ अभियान चलाने की अपील की है। फिलहाल पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।


