चंदा मांगने गए BN कॉलेज के 3 छात्र गिरफ्तार:जबरन चंदा वसूलने और रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी संघ के कंप्लेंट पर कार्रवाई

चंदा मांगने गए BN कॉलेज के 3 छात्र गिरफ्तार:जबरन चंदा वसूलने और रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी संघ के कंप्लेंट पर कार्रवाई

सरस्वती पूजा की चंदा लेने गए BN कॉलेज के 3 छात्रों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। इनके पास से चंदा वसूली करने वाले रसीद भी मिले हैं। सेंट्रल SP दीक्षा ने बताया कि लोकल व्यवसायी संघ के द्वारा सूचना मिली कि आस पास में जो हॉस्टल्स हैं, उनके छात्रों के द्वारा चंदा वसूली के नाम पर रसीद काटी जा रही है। मन मुताबिक चंदा नहीं देने पर तोड़फोड़ और परिणाम भुगतने की धमकी भी दी जा रही है। इसके बाद कदमकुआं थाने में पुलिस ने अपने बयान पर केस रजिस्टर्ड किया। एक पर गोली मारने और मारपीट का आरोप व्यवसायी और दुकानदारों में भय का माहौल कम करने के लिए गश्ती बढ़ा दी गई और इनके खिलाफ टीम गठित कर के पटेल छात्रावास के पास रेड की गई। एक पुराने मामले का आरोपी अंकित पटेल पकड़ा गया। अंकित पर गोली मारकर जख्मी करने और मारपीट का आरोप था। इलाके में गश्ती बढ़ा दी गई। इसी बीच पुलिस को दोबारा खबर मिली कि कुछ छात्र फिर से चंदा वसूलने आए हैं। टीम उक्त लोकेशन पर जब वहां पहुंचीं तो BN कॉलेज के 3 छात्र रंगदारी करते और चंदा वसूलने की कोशिश करते पकड़े गए। चंदा का रसीद मिला पकड़े गए छात्रों का नाम विकास कुमार(26वर्ष), मनीष प्रकाश(21वर्ष), आदित्य कुमार(18वर्ष) है। पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान विकास और आदित्य के पास से कुछ भी नहीं मिला। मनीष प्रकाश के पास से एक रसीद बिल मिला। जिसमें बहुत सारे दुकानदारों के नाम रसीद में भरे गए थे। सरस्वती पूजा की चंदा लेने गए BN कॉलेज के 3 छात्रों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। इनके पास से चंदा वसूली करने वाले रसीद भी मिले हैं। सेंट्रल SP दीक्षा ने बताया कि लोकल व्यवसायी संघ के द्वारा सूचना मिली कि आस पास में जो हॉस्टल्स हैं, उनके छात्रों के द्वारा चंदा वसूली के नाम पर रसीद काटी जा रही है। मन मुताबिक चंदा नहीं देने पर तोड़फोड़ और परिणाम भुगतने की धमकी भी दी जा रही है। इसके बाद कदमकुआं थाने में पुलिस ने अपने बयान पर केस रजिस्टर्ड किया। एक पर गोली मारने और मारपीट का आरोप व्यवसायी और दुकानदारों में भय का माहौल कम करने के लिए गश्ती बढ़ा दी गई और इनके खिलाफ टीम गठित कर के पटेल छात्रावास के पास रेड की गई। एक पुराने मामले का आरोपी अंकित पटेल पकड़ा गया। अंकित पर गोली मारकर जख्मी करने और मारपीट का आरोप था। इलाके में गश्ती बढ़ा दी गई। इसी बीच पुलिस को दोबारा खबर मिली कि कुछ छात्र फिर से चंदा वसूलने आए हैं। टीम उक्त लोकेशन पर जब वहां पहुंचीं तो BN कॉलेज के 3 छात्र रंगदारी करते और चंदा वसूलने की कोशिश करते पकड़े गए। चंदा का रसीद मिला पकड़े गए छात्रों का नाम विकास कुमार(26वर्ष), मनीष प्रकाश(21वर्ष), आदित्य कुमार(18वर्ष) है। पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान विकास और आदित्य के पास से कुछ भी नहीं मिला। मनीष प्रकाश के पास से एक रसीद बिल मिला। जिसमें बहुत सारे दुकानदारों के नाम रसीद में भरे गए थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *