पूर्णिया पुलिस ने 221 ग्राम स्मैक के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए स्मैक की कीमत 3 लाख के करीब है। पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। जिसके बाद पुलिस तस्करों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगालने में जुट गई है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान सदर थाना क्षेत्र के जीरोमाइल कब्रिस्तान टोला निवासी मजहर आलम के तौर पर हुई है। जबकि महिला और एक अन्य धंधेबाज गोपी कुमार गुलाबबाग लकड़ी पट्टी का रहने वाला है। सभी का क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई गुलाबबाग टीओपी प्रभारी सन्नी कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। जीरोमाइल गोलंबर के पास से कुछ धंधेबाज स्मैक की खरीद फरोख्त कर रहे है। इसकी सूचना एसपी स्वीटी सहरावत को दी गई। उनके निर्देश पर मेरे नेतृत्व में स्पेशल टीम गठित की गई। एक महिला को भी पकड़ा गठित टीम को जीरोमाइल गोलंबर के पास कुछ संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने इन्हें देखकर रोका और युवकों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान चार पुड़िया स्मैक बरामद हुआ। निशानदेही पर महिला के घर से 175 ग्राम और मजहर आलम के पास से 45 ग्राम स्मैक मिला। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है। पूर्णिया पुलिस ने 221 ग्राम स्मैक के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए स्मैक की कीमत 3 लाख के करीब है। पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। जिसके बाद पुलिस तस्करों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगालने में जुट गई है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान सदर थाना क्षेत्र के जीरोमाइल कब्रिस्तान टोला निवासी मजहर आलम के तौर पर हुई है। जबकि महिला और एक अन्य धंधेबाज गोपी कुमार गुलाबबाग लकड़ी पट्टी का रहने वाला है। सभी का क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई गुलाबबाग टीओपी प्रभारी सन्नी कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। जीरोमाइल गोलंबर के पास से कुछ धंधेबाज स्मैक की खरीद फरोख्त कर रहे है। इसकी सूचना एसपी स्वीटी सहरावत को दी गई। उनके निर्देश पर मेरे नेतृत्व में स्पेशल टीम गठित की गई। एक महिला को भी पकड़ा गठित टीम को जीरोमाइल गोलंबर के पास कुछ संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने इन्हें देखकर रोका और युवकों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान चार पुड़िया स्मैक बरामद हुआ। निशानदेही पर महिला के घर से 175 ग्राम और मजहर आलम के पास से 45 ग्राम स्मैक मिला। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है।


