जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के माला बीघा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, यह जमीनी विवाद कई महीनों से चल रहा था। मंगलवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो बाद में लाठी-डंडों से मारपीट में बदल गई। एक पक्ष ने सुनैना देवी, बबीता देवी और सोनी देवी को मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। जिले में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हालांकि, हर शनिवार को थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, लेकिन आरोप है कि इन दरबारों में जमीनी विवादों का उचित समाधान नहीं हो पाता, जिसके कारण ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। नई सरकार के गठन के बाद राजस्व मंत्री विजय सिन्हा ने जनता संवाद के माध्यम से जमीनी विवादों के त्वरित निष्पादन के लिए अधिकारियों को लगातार निर्देश दिए हैं। हालांकि, जमीनी स्तर पर अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई न होने के कारण इस तरह की घटनाएं जारी हैं। जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के माला बीघा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, यह जमीनी विवाद कई महीनों से चल रहा था। मंगलवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो बाद में लाठी-डंडों से मारपीट में बदल गई। एक पक्ष ने सुनैना देवी, बबीता देवी और सोनी देवी को मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। जिले में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हालांकि, हर शनिवार को थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, लेकिन आरोप है कि इन दरबारों में जमीनी विवादों का उचित समाधान नहीं हो पाता, जिसके कारण ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। नई सरकार के गठन के बाद राजस्व मंत्री विजय सिन्हा ने जनता संवाद के माध्यम से जमीनी विवादों के त्वरित निष्पादन के लिए अधिकारियों को लगातार निर्देश दिए हैं। हालांकि, जमीनी स्तर पर अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई न होने के कारण इस तरह की घटनाएं जारी हैं।


