जहानाबाद में नाली के पानी को लेकर विवाद:लाठी-डंडे से मारपीट में 3 लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

जहानाबाद में नाली के पानी को लेकर विवाद:लाठी-डंडे से मारपीट में 3 लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

जहानाबाद के परस बीघा थाना क्षेत्र के जीवन बीघा गांव में रास्ते पर नाली का पानी गिरने को लेकर हुए विवाद में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना तब हुई जब अभय प्रसाद ने अपने पड़ोसी को रास्ते पर नाली का पानी गिराने से मना किया। अभय प्रसाद के अनुसार, उनके पड़ोसी रास्ते पर नाली का पानी गिरा रहे थे, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही थी। मना करने पर पड़ोसी आगबबूला हो गए। तीन लोग घायल हो गए
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे से मारपीट हो गई। इस हमले में अभय कुमार, खुशबू कुमारी सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। घायल पक्ष का आरोप है कि पुलिस को सूचना देने के दो घंटे बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों ने बताया कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और लगातार गांव में इस तरह की हरकतें करते रहते हैं। रास्ते पर पानी गिरने से ग्रामीणों को आने-जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। जहानाबाद के परस बीघा थाना क्षेत्र के जीवन बीघा गांव में रास्ते पर नाली का पानी गिरने को लेकर हुए विवाद में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना तब हुई जब अभय प्रसाद ने अपने पड़ोसी को रास्ते पर नाली का पानी गिराने से मना किया। अभय प्रसाद के अनुसार, उनके पड़ोसी रास्ते पर नाली का पानी गिरा रहे थे, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही थी। मना करने पर पड़ोसी आगबबूला हो गए। तीन लोग घायल हो गए
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे से मारपीट हो गई। इस हमले में अभय कुमार, खुशबू कुमारी सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। घायल पक्ष का आरोप है कि पुलिस को सूचना देने के दो घंटे बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों ने बताया कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और लगातार गांव में इस तरह की हरकतें करते रहते हैं। रास्ते पर पानी गिरने से ग्रामीणों को आने-जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *