भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अगिआंव बाजार अनुसूचित जाति टोला में सोमवार की सुबह दुकानदार इंद्रचंद राम की हत्या की गई थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतक के बेटे राजेश राम के बयान पर गांव के ही परमानंद राम उर्फ मूसा राम, उसके पुत्र धर्मेंद्र राम, चंदन राम और निरंजन राम को नामजद आरोपित बनाया गया है। प्राथमिकी दर्ज होने के महज 12 घंटे अंदर पुलिस ने 3 नामजद परमानंद राम उर्फ मूसा राम, धर्मेंद्र राम और चंदन राम को गिरफ्तार कर लिया है। चौथा निरंजन राम फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। नाले को लेकर हुआ था विवाद पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि घटना के पीछे नाली में पानी जाम होने को लेकर विवाद है। प्राथमिकी के अनुसार, रविवार की शाम नाली में पानी के बहाव को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई थी, जिसे उस समय ग्रामीणों की पहल पर शांत करा दिया गया था। हालांकि, यह विवाद सोमवार की सुबह फिर उग्र हो गया। आरोप है कि सोमवार की सुबह आरोपित पक्ष के लोग मृतक के घर के सामने पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपितों ने गड़ासी से हमला कर दूधनाथ राम के बेटे और दुकानदार इंद्रचंद राम की मौके पर ही हत्या कर दी। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है हमले के दौरान बीच-बचाव करने आए उनके बेटे राजेश राम भी हमले में घायल हुए थे। अगिआंव बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। एक पक्ष के जहां इंद्रचंद राम की जान चली गई, वहीं दूसरे पक्ष के परमानंद राम उर्फ मूसा राम, धर्मेंद्र राम और चंदन राम भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज कराया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है, जबकि इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अगिआंव बाजार अनुसूचित जाति टोला में सोमवार की सुबह दुकानदार इंद्रचंद राम की हत्या की गई थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतक के बेटे राजेश राम के बयान पर गांव के ही परमानंद राम उर्फ मूसा राम, उसके पुत्र धर्मेंद्र राम, चंदन राम और निरंजन राम को नामजद आरोपित बनाया गया है। प्राथमिकी दर्ज होने के महज 12 घंटे अंदर पुलिस ने 3 नामजद परमानंद राम उर्फ मूसा राम, धर्मेंद्र राम और चंदन राम को गिरफ्तार कर लिया है। चौथा निरंजन राम फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। नाले को लेकर हुआ था विवाद पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि घटना के पीछे नाली में पानी जाम होने को लेकर विवाद है। प्राथमिकी के अनुसार, रविवार की शाम नाली में पानी के बहाव को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई थी, जिसे उस समय ग्रामीणों की पहल पर शांत करा दिया गया था। हालांकि, यह विवाद सोमवार की सुबह फिर उग्र हो गया। आरोप है कि सोमवार की सुबह आरोपित पक्ष के लोग मृतक के घर के सामने पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपितों ने गड़ासी से हमला कर दूधनाथ राम के बेटे और दुकानदार इंद्रचंद राम की मौके पर ही हत्या कर दी। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है हमले के दौरान बीच-बचाव करने आए उनके बेटे राजेश राम भी हमले में घायल हुए थे। अगिआंव बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। एक पक्ष के जहां इंद्रचंद राम की जान चली गई, वहीं दूसरे पक्ष के परमानंद राम उर्फ मूसा राम, धर्मेंद्र राम और चंदन राम भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज कराया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है, जबकि इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।


