रेलवे ट्रैक से तार चोरी करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार:90 मीटर तार बरामद, कई मामलों में थे वांटेड, पूछताछ में खुलासे की उम्मीद

रेलवे ट्रैक से तार चोरी करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार:90 मीटर तार बरामद, कई मामलों में थे वांटेड, पूछताछ में खुलासे की उम्मीद

उदयपुर में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की सिटी टीम ने रेलवे ट्रैक से तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे चोरी किया गया 90 मीटर तार भी बरामद कर लिया गया है। यह पूरी कार्रवाई आरपीएफ इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई। पकड़े गए बदमाशों में से 2 ने ट्रैक से तार काटा था, वहीं तीसरा वह कबाड़ी है। जिसने चोरी का यह माल खरीदा था। दरअसल, 28 मार्च की रात को चैनपुरिया रेलवे ट्रैक से कैटनरी वायर चोरी होने की वारदात हुई थी। इसके बाद से ही आरपीएफ की टीम चोरों की तलाश में जुटी थी। इसके बाद बुधवार को टीम को मुखबिर से पक्की सूचना मिली कि आरोपी छोटी सादड़ी इलाके के पीथलवाड़ी गांव में छिपे हुए हैं। आरपीएफ की टीम ने वहां दबिश देकर फयाज (51) मोहम्मद और सद्दाम हुसैन (31) को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने रेलवे ट्रैक से तार चोरी करना कबूल कर लिया। चोरी के औजार भी जब्त आरपीएफ इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया – रेलवे पुलिस ने आरोपियों के पास से 36 मीटर तार बरामद किया है। इसके बाद जब सख्ती से पूछताछ हुई तो पता चला कि उन्होंने चोरी का कुछ माल निंबाहेड़ा के एक कबाड़ी मोहम्मद अत्ता शेख को बेचा है। इस पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से भी 54 मीटर तार बरामद किया। इस तरह पुलिस ने कुल 90 मीटर तार बरामद हुआ। वारदात में इस्तेमाल की गई आरी, प्लास और बाइक भी जब्त की है। आरोपियों से पूछताछ में खुलासे की उम्मीद पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और कुछ मामलों में तो ये वांटेड यानी फरार भी चल रहे थे। इस टीम में इंटेलिजेंस के सब इंस्पेक्टर केके यादव, उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक मोहनलाल, हेड कांस्टेबल योगेंद्र, कांस्टेबल राजेंद्र कुमार और ललित कुमार शामिल थे। तीनों को गुरुवार को अजमेर रेलवे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *