समस्तीपुर जंक्शन पर आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। हावड़ा से रक्सौल जा रही मिथिला एक्सप्रेस(13021) की बोगी से चलती ट्रेन में महिला यात्रियों का पर्स छीन कर भाग रहे तीन बदमाशों को रेलवे यार्ड से पकड़ा है। तलाशी के दौरान पर्स के अलावा एक पूर्व सैनिक का पहचान पत्र, कैंटीन पास, 25000 कैश, दो मोबाइल और डॉक्यूमेंट बरामद हुए। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के माल गोदाम चौक मोहल्ला निवासी सूरज कुमार, वारिसनगर के पुरनाही गांव निवासी राजा बाबू और उजियारपुर के नाजिरपुर गांव के सोहन शाह के पुत्र श्रवण कुमार शाह के तौर पर हुई है। श्रवण इसके पहले वर्ष 2018, 2023, 2025 में भी रेल यात्रियों का सामान चोरी के मामले में जेल जा चुका है। इसके अलावे उसे गोरखपुर में भी चोरी करते हुए रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जेल से बाहर आने के बाद गिरोह को संगठित कर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। गिरफ्तारी के बाद जीआरपी के हवाले किया आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश कोरसिया ने बताया कि हावड़ा से रक्सौल जा रही मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन में महिला यात्रियों का पर्स उड़ाने का मामला सामने आया था। जिसके बाद पुलिस की टीम सक्रिय थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ बदमाश मजार के पास चोरी का सामान का बंटवारा कर रहे हैं। जिसके छापेमारी करके तीनों को पकड़ लिया। प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को जीआरपी के हवाले कर दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में आरपीएफ के साथ रेलवे की सीआईबी टीम के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह भी शामिल थे। समस्तीपुर जंक्शन पर आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। हावड़ा से रक्सौल जा रही मिथिला एक्सप्रेस(13021) की बोगी से चलती ट्रेन में महिला यात्रियों का पर्स छीन कर भाग रहे तीन बदमाशों को रेलवे यार्ड से पकड़ा है। तलाशी के दौरान पर्स के अलावा एक पूर्व सैनिक का पहचान पत्र, कैंटीन पास, 25000 कैश, दो मोबाइल और डॉक्यूमेंट बरामद हुए। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के माल गोदाम चौक मोहल्ला निवासी सूरज कुमार, वारिसनगर के पुरनाही गांव निवासी राजा बाबू और उजियारपुर के नाजिरपुर गांव के सोहन शाह के पुत्र श्रवण कुमार शाह के तौर पर हुई है। श्रवण इसके पहले वर्ष 2018, 2023, 2025 में भी रेल यात्रियों का सामान चोरी के मामले में जेल जा चुका है। इसके अलावे उसे गोरखपुर में भी चोरी करते हुए रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जेल से बाहर आने के बाद गिरोह को संगठित कर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। गिरफ्तारी के बाद जीआरपी के हवाले किया आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश कोरसिया ने बताया कि हावड़ा से रक्सौल जा रही मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन में महिला यात्रियों का पर्स उड़ाने का मामला सामने आया था। जिसके बाद पुलिस की टीम सक्रिय थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ बदमाश मजार के पास चोरी का सामान का बंटवारा कर रहे हैं। जिसके छापेमारी करके तीनों को पकड़ लिया। प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को जीआरपी के हवाले कर दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में आरपीएफ के साथ रेलवे की सीआईबी टीम के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह भी शामिल थे।


