मधुबनी में वाहन चेकिंग के दौरान 3 बदमाश गिरफ्तार:देसी पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस बरामद, बाइक से भागने की कोशिश में पकड़े गए

मधुबनी में वाहन चेकिंग के दौरान 3 बदमाश गिरफ्तार:देसी पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस बरामद, बाइक से भागने की कोशिश में पकड़े गए

मधुबनी जिले की राजनगर थाना पुलिस ने रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। मधुबनी के एसपी योगेंद्र कुमार ने रविवार शाम 6 बजे प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। एसपी ने बताया कि रविवार को राजनगर थाना की दिवा गश्ती टीम रामपट्टी-रांटी रोड पर सर्वाडीह पुल से नीचे तीन मुहानी के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति पुलिस को देखकर गाड़ी घुमाकर भागने लगे। पुलिस बल की मदद से उन्हें पकड़ लिया गया। देसी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए
पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान अमन अमीर (पिता अमीर हमजा), गुलाम नबी (पिता मो. उमर) निवासी गौसनगर, थाना राजनगर, जिला मधुबनी और मो. दानिश (पिता जावेद अख्तर) निवासी गरौल, थाना अलीनगर, जिला दरभंगा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान अमन अमीर की कमर से एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामद देशी पिस्टल के संबंध में पूछे जाने पर किसी भी व्यक्ति ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुलिस ने देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस को विधिवत जब्त कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। राजनगर थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मधुबनी जिले की राजनगर थाना पुलिस ने रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। मधुबनी के एसपी योगेंद्र कुमार ने रविवार शाम 6 बजे प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। एसपी ने बताया कि रविवार को राजनगर थाना की दिवा गश्ती टीम रामपट्टी-रांटी रोड पर सर्वाडीह पुल से नीचे तीन मुहानी के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति पुलिस को देखकर गाड़ी घुमाकर भागने लगे। पुलिस बल की मदद से उन्हें पकड़ लिया गया। देसी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए
पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान अमन अमीर (पिता अमीर हमजा), गुलाम नबी (पिता मो. उमर) निवासी गौसनगर, थाना राजनगर, जिला मधुबनी और मो. दानिश (पिता जावेद अख्तर) निवासी गरौल, थाना अलीनगर, जिला दरभंगा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान अमन अमीर की कमर से एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामद देशी पिस्टल के संबंध में पूछे जाने पर किसी भी व्यक्ति ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुलिस ने देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस को विधिवत जब्त कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। राजनगर थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *