दो हादसों में 3 की मौत : दंपती को बस ने रौंदा, कार दुघर्टना में व्यापारी के बेटे की जान गई, पत्नी गंभीर

दो हादसों में 3 की मौत : दंपती को बस ने रौंदा, कार दुघर्टना में व्यापारी के बेटे की जान गई, पत्नी गंभीर

3 Died In 2 Accidents : दो अलग-अलग हादसों में मंगलवार को मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के 3 लोगों की मौत हो गई। पहला एनएच-52 स्थित पीपलबे आश्रम के पास हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, दूसरा हादसा अशोकनगर के पास हुआ, जिसमें शादी में शामिल होने जा रहे ब्यावरा के रहने वाले एक व्यापारी के बेटे की मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। दोनों ही मामलों में तेज गति और टक्कर मारने वालों वाहन चालकों की लापरवाही सामने आई है।

1-बस ने सामने से टक्कर मारी, महिला उछलकर दूर गिरी, चालक की मौके पर मौत

एनएच-52 स्थित पीपलबे आश्रम के पास मंगलवार दोपहर 3.30 बजे के करीब हादसा हुआ, जिसमें राजगढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि महिला बाइक से दूर उछलकर जा गिरी। वहीं, चालक का सिर में गंभीर चोंटे आने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। महिला की भी अस्पताल लाते समय उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना में कैलाश पिता बाबूलाल वर्मा (55) और उनके बड़े भाई की पत्नी भगवती बाई पति नन्नूलाल वर्मा (58) दोनों निवासी झाड़ला नरसिंहगढ़ की मौत हुई है। सूचना पर पहुंची देहात पुलिस और एंबुलेंस की मदद से दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों का देर शाम पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन ने बताया कि, मृतक मजदूरी कर घर चलाते थे। कैलाश के चार बच्चे हैं। ऐसे में अब परिवार पालने का संकट खड़ा हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

2-पत्नी के साथ शादी में जा रहे व्यापारी के बेटे की मौत, 6 गंभीर

ब्यावरा के एक व्यापारी परिवार के बेटे की अशोकनगर के पास हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार को नईसराय-शाढोरा रोड पर हुई है, जिसमें ब्यावरा के वैभव जैन पिता बाबूलाल (36) की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि वैभव कोलारस के अपनी पत्नि की बहन की शादी में कार से दुल्हन सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के साथ गंजबासौदा जा रहे थे। तभी सामने से बोलेरो से भिड़ंत हो गई। जिसमें वैभव की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार में सवार दुल्हन और वैभव की पत्नि सहित करीब छह अन्य लोग गंभीर घायल हुए है। आसपास के लोगों ने घायलों को अशोकनगर अस्पताल पहुंचाया। जहां से दुल्हन साक्षी जैन (26) सहित दो लोगों को रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *