गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र के चतरो–गावां मेन रोड में घासीडीह गांव के पास शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार और ट्रक के बीच हुई सीधी टक्कर में जीजा-साला समेत तीन युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक ने गिरिडीह ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान देवरी थाना क्षेत्र के परसाटांड़ पतरवा गांव निवासी मनीष कुमार साव (23), मारुडीह गांव निवासी विकास साव (25) और पतरवा गांव निवासी कैलाश साव (23) के रूप में हुई है। कैलाश और विकास रिश्ते में जीजा-साला थे। रॉन्ग साइड से कार के आने की आशंका जानकारी के अनुसार ट्रक अपनी साइड में सही तरीके से जा रहा था। इसी दौरान कार सवार युवक तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में चले गए और ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल कैलाश साव को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए गिरिडीह रेफर कर दिया। हालांकि, एंबुलेंस से ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू, भेलवाघाटी थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार, देवरी थाना के एएसआई बुद्धदेव उरांव, उपेंद्र यादव सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम व अन्य कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोलकाता में करते थे मजदूरी, संक्रांति पर आए थे घर बताया जाता है कि तीनों युवक कोलकाता में रहकर मजदूरी करते थे। हाल ही में मकर संक्रांति के मौके पर अपने घर लौटे थे। शनिवार को वे सिरनाटांड़ स्थित पेट्रोल पंप से डीजल भरवाकर अपने घर पतरवा लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने चतरो–गावां मुख्य मार्ग को कुछ देर के लिए जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित रहा। बाद में देवरी पुलिस और स्थानीय लोगों के समझाने-बुझाने के बाद जाम हटाया गया। हादसे के बाद मृतकों के घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजन दहाड़ मारकर रोते नजर आए। गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र के चतरो–गावां मेन रोड में घासीडीह गांव के पास शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार और ट्रक के बीच हुई सीधी टक्कर में जीजा-साला समेत तीन युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक ने गिरिडीह ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान देवरी थाना क्षेत्र के परसाटांड़ पतरवा गांव निवासी मनीष कुमार साव (23), मारुडीह गांव निवासी विकास साव (25) और पतरवा गांव निवासी कैलाश साव (23) के रूप में हुई है। कैलाश और विकास रिश्ते में जीजा-साला थे। रॉन्ग साइड से कार के आने की आशंका जानकारी के अनुसार ट्रक अपनी साइड में सही तरीके से जा रहा था। इसी दौरान कार सवार युवक तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में चले गए और ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल कैलाश साव को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए गिरिडीह रेफर कर दिया। हालांकि, एंबुलेंस से ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू, भेलवाघाटी थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार, देवरी थाना के एएसआई बुद्धदेव उरांव, उपेंद्र यादव सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम व अन्य कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोलकाता में करते थे मजदूरी, संक्रांति पर आए थे घर बताया जाता है कि तीनों युवक कोलकाता में रहकर मजदूरी करते थे। हाल ही में मकर संक्रांति के मौके पर अपने घर लौटे थे। शनिवार को वे सिरनाटांड़ स्थित पेट्रोल पंप से डीजल भरवाकर अपने घर पतरवा लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने चतरो–गावां मुख्य मार्ग को कुछ देर के लिए जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित रहा। बाद में देवरी पुलिस और स्थानीय लोगों के समझाने-बुझाने के बाद जाम हटाया गया। हादसे के बाद मृतकों के घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजन दहाड़ मारकर रोते नजर आए।


